29.2 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

इंतजार खत्म… उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम का हुआ ऐलान

देहरादून: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। आज भाजपा मुख्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी को नेता सदन चुना गया। बीजेपी आलाकमान और विधायक दल ने पुष्कर सिंह धामी के नाम पर ही अपनी हामी भर दी है। पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बीजेपी को बंपर जीत दिलाई थी लेकिन खटीम विधानसभा सीट से धामी खुद चुनाव हार गए थे। ऐसे में सवाल कई थे कि क्या बीजेपी आलाकमान धामी पर दांव खेलेगा कि नहीं लेकिन आखिरकार भाजपा आलाकमान ने धामी पर ही अपनी हामी भरी है और धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे।

धामी को 2012 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने खटीमा सीट से उम्मीदवार बनाया, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। 2017 में एक बार फिर वे खटीमा सीट से विधायक बने। त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत को सीएम पद से हटाने के बाद उनको सत्ता सौंपी गई।

पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान किया। सीएम पद के लिए कई नेताओं के नामों की चर्चा चल रही थी। सबसे ज्यादा चर्चा सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, ऋतु खंडूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी के नाम चर्चाओं में थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...