32.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

पीएम मोदी की मौजूदगी में विकास के नए अध्याय की शुरुआत करेगी धामी सरकार

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में एक बार फिर से नई सरकार के गठन की सभी तैयारियों पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यसेवक के रूप में दूसरी बार शपथ लेंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड की विकास यात्रा में नए अध्याय की शुरुआत हो जाएगी। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

इसके अलावा सभी धर्मों से जुड़े प्रतिनिधि, साधु- संत व शहर के प्रबुद्ध जन, आम जनमानस समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

उत्तराखंड के इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही उत्तराखंड के इतिहास में नया अध्याय जुड़ जाएगा। इस से पूर्व उत्तराखंड में आज तक कोई भी मुख्यमंत्री लगातार दो बार शपथ नहीं ले सके हैं। लेकिन पुष्कर सिंह धामी पर केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे ने इन अभी मिथकों को तोड़कर नया इतिहास बना दिया है। बीते 4 जुलाई को पुष्कर सिंह धामी को भाजपा हाई कमान ने उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में नई ज़िम्मेदारी सौंपी।

युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी सौपने के फ़ैसले पर राजनैतिक पंडितों के मन में कई सवाल उठे, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ना सिर्फ़ भाजपा को प्रचंड विजय दिलाई बल्कि दूसरी बार हाई कमान का भरोसा जीतकर प्रदेश की कमान सम्भालने को तैयार हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...