30.2 C
Dehradun
Friday, June 26, 2026


spot_img

SBI को लगा झटका, खाताधारक जरूर पढ़े ये खबर…!

भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। SBI को झटका लगा है। दरअसल, बैंक के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ में सात फीसदी की कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही यह 6068 करोड़ रुपये रहा है। इसके साथ ही SBI की इनकम भी घटी है, जिसके कारण बैंक के प्रॉफिट में कमी देखने को मिली है।

नीचे जानें बैंक से जुड़ी एक अहम जानकारी….

SBI ने शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में कहा कि एक साल पहले की अप्रैल-जून तिमाही में उसे 6,504 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। हालांकि समेकित आधार पर एसबीआई का शुद्ध लाभ मामूली गिरावट के साथ 7,325.11 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष अप्रैल-जून में यह 7,379.91 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल आय अप्रैल-जून, 2021 के 93,266.94 करोड़ रुपये से बढ़कर अप्रैल-जून, 2022 में 94.524.30 करोड़ रुपये हो गई।

SBI ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में उसकी एकल आधार पर आय घटकर 74,998.57 करोड़ रुपये रह गई जो पिछले वर्ष समान तिमाही में 77,347.17 करोड़ रुपये थी। बैंक का परिचालन लाभ भी 33 फीसदी कम होकर 12,753 करोड़ रुपये रह गया जो पिछले वर्ष समान तिमाही में 18,975 करोड़ रुपये था।

हालांकि ब्याज से हासिल होने वाली आय बढ़ी है। बैंक की ब्याज से प्राप्त आय पिछले वर्ष के 65,564 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 72,676 करोड़ रुपये हो गई। इसके साथ ही शुद्ध ब्याज आय भी बढ़कर 31,196 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष 27,638 करोड़ रुपये थी। आलोच्य तिमाही में बैक का शुद्ध ब्याज मार्जिन पहले के 3.15 फीसदी से बढ़कर 3.23 फीसदी हो गया।

वहीं बैंक का सकल गैर निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) अनुपात पिछले वर्ष के 5.32 फीसदी से सुधरकर समीक्षाधीन तिमाही में 3.91 फीसदी हो गया। इसी तरह शुद्ध एनपीए भी पिछले वर्ष की जून तिमाही के 1.7 फीसदी से घटकर जून 2022 में 1.02 फीसदी हो गया। इस वजह से फंसे कर्ज के लिए प्रावधान कम किया गया जो 4,268 करोड़ रुपये रहा. पिछले वर्ष यह 5,030 करोड़ रुपये था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देशभर में ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ की गतिविधियों में 1.31 करोड़ से अधिक नागरिकों...

0
हरिद्वार/देहरादून।  देश भर में आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...

राज्य बनने के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात

0
देहरादून। राज्य निर्माण के बाद पहली बार उत्तराखंड की मछली इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची हैं। पिथौरागढ़ जिले की तीन सहकारी समितियों ने राज्य सरकार...

चुनौतियों का समाधान खोजने में कृषि वैज्ञानिकों और विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्णः शिवराज सिंह

0
पंतनगर/देहरादून। पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सीएम धामी ने किया खेत बचाओ अभियान का...

0
रुद्रपुर/देहरादून। गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक रहेंगे सेशेल्स के राजकीय दौरे पर

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 27 से 29 तारीख तक सेशेल्स के राजकीय दौरे पर रहेंगे। वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस...