25.9 C
Dehradun
Friday, August 22, 2025


spot_img

महंगाई से राहत: लगातार दूसरे महीने कम हुए कमर्शियल सिलेंडर के दाम

देहरादून: देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम अब कम हो गए हैं। इनकी कीमतों में भारी कमी हुई है। घरेलू सिलेंडर की बात करें तो, वहां उपभोक्ताओं को कुछ भी राहत नहीं मिली है। बता दें कि एक सितंबर से देहरादून में 91 रुपए सस्ता हुआ है। इससे कहीं ना कहीं छोटे काम वालों को फायदा होगा।

गौरतलब है कि देहरादून में सिलेंडर 91 रुपए सस्ता होने के बाद अब 1935 रुपए में मिलेगा। दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 91.50 रुपए, कोलकाता में 100 रुपए, मुंबई में 92.50 रुपए, चेन्नई में 96 रुपए कम हुए हैं। हालांकि 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा।

आपको बता दें कि हर महीने के पहली तारीख को गैस कंपनियों द्वारा सिलेंडरों के दाम निर्धारित किए जाते हैं। इससे पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर के दामों मे 36 रुपए घटाए गए थे। इस कमी से अधिकतर होटलों, खाने पीने की दुकानें चलाने वालों को लाभ होता है। ऐसे दुकानदारों को राहत मिलती है।

उत्तराखंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम घटने से थोड़ी राहत मिली है। घरेलू सिलेंडरों के दामों पर गौर करें तो दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 1053 रुपए में, कोलकाता में 1079 रुपए में, मुंबई में 1052 रुपए में तो चेन्नई में 1068 रुपए में मिल रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से की बातचीत; यूक्रेन संघर्ष समेत विभिन्न मुद्दों...

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत की है। दोनों देशों के राष्ट्रध्यक्षों के बीच ये...

दो साल में 29 परियोजनाएं स्वीकृत, बुनियादी ढांचा विकास समेत पर्यावरण पर भी सरकार...

0
नई दिल्ली: पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि पर्यावरण मंत्रालय ने पिछले दो...

उत्तरकाशी में अब सयानाचट्टी में बिगड़े हालात, पूरा क्षेत्र पानी में डूबा

0
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में एक बार फिर कुदरत का कहर बरपा है। पहले धराली और अब स्यानाचट्टी। यहां कुपड़ा खड्ड में मलबा और बड़े पत्थर...

फैटी लिवर बढ़ा सकता है लिवर कैंसर का खतरा

0
नई दिल्ली: फैटी लिवर की समस्या को अगर समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो यह सिरोसिस और आगे चलकर लिवर कैंसर तक का...

ऋषिकेश में बिजली लाइनों को भूमिगत करने को केंद्र ने दी 547.73 करोड़ रु...

0
देहरादून। केंद्र सरकार ने आर.डी.एस.एस. योजना के अंतर्गत यूपीसीएल को ऋषिकेश में एच.टी./एल.टी. लाइनों के भूमिगत करने तथा एससीएडीए ऑटोमेशन हेतु 547.73 करोड़ रु...