23.6 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

महंगाई से राहत: लगातार दूसरे महीने कम हुए कमर्शियल सिलेंडर के दाम

देहरादून: देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम अब कम हो गए हैं। इनकी कीमतों में भारी कमी हुई है। घरेलू सिलेंडर की बात करें तो, वहां उपभोक्ताओं को कुछ भी राहत नहीं मिली है। बता दें कि एक सितंबर से देहरादून में 91 रुपए सस्ता हुआ है। इससे कहीं ना कहीं छोटे काम वालों को फायदा होगा।

गौरतलब है कि देहरादून में सिलेंडर 91 रुपए सस्ता होने के बाद अब 1935 रुपए में मिलेगा। दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 91.50 रुपए, कोलकाता में 100 रुपए, मुंबई में 92.50 रुपए, चेन्नई में 96 रुपए कम हुए हैं। हालांकि 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा।

आपको बता दें कि हर महीने के पहली तारीख को गैस कंपनियों द्वारा सिलेंडरों के दाम निर्धारित किए जाते हैं। इससे पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर के दामों मे 36 रुपए घटाए गए थे। इस कमी से अधिकतर होटलों, खाने पीने की दुकानें चलाने वालों को लाभ होता है। ऐसे दुकानदारों को राहत मिलती है।

उत्तराखंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम घटने से थोड़ी राहत मिली है। घरेलू सिलेंडरों के दामों पर गौर करें तो दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 1053 रुपए में, कोलकाता में 1079 रुपए में, मुंबई में 1052 रुपए में तो चेन्नई में 1068 रुपए में मिल रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...