23.3 C
Dehradun
Thursday, July 23, 2026


spot_img

दिल्‍ली रवाना हुए PM मोदी, CM धामी ने भेंट की अल्मोड़ा की बाल मिठाई

देहरादून: उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को दिल्ली प्रस्थान से पूर्व उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन लिया। साथ ही धामी ने पीएम मोदी को अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई एवं ब्रह्मकमल से सुसज्जित पहाड़ी टोपी भेंट की। पीएम मोदी शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बदरीनाथ से देहरादून के लिए रवाना हुए और यहां से सुबह 8:50 बजे पीएम मोदी दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को बदरीनाथ में ही रात्रि विश्राम किया। बता दें कि शुक्रवार को पीएम मोदी ने उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात दी। पीएम ने सुबह केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास किया। इसके बाद हेमकुंड साहिब रोपवे और माणा में सड़कों की डबल लेन परियोजना का शिलान्यास किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर...

नागरिकों का कल्याण सभी सुधारों के केंद्र में होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत का सपना जन आंदोलन में बदलना चाहिए और देश...

नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में...

देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की 7वीं बैठक संपन्न हुयी।...

चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...