26.6 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड में सीमांत पर्यटन के नए अध्याय की शुरुआत, परिवर्तन का साक्षी बन रहा उत्तराखंड

चमोली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के सीमांत पर्यटन के नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड के सीमांत नीति और माणा घाटी के नव निर्माण का आगाज होने जा रहा है। चीन सीमा से सटे नीति और माणा घाटी जैसे सीमांत क्षेत्रों में नेशनल हाईवे के विस्तार से जहां एक और पर्यटन की नई संभावनाओं की शुरुआत हो रही वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर अर्थिकी को भी मजबूत करने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इसी बात के संकेत दिए।

रोड, रेल और रोपवे से होगी समृद्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन सीमा से सटे सीमांत गांव माणा से देश को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में नए युग की शुरुआत होने जा रही है इस नवनिर्माण में रोड कनेक्टिविटी रेल कनेक्टिविटी और रोपवे कनेक्टिविटी मजबूत अर्थिकी का आधार बनने जा रही हैं । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। पहाड़ के लोगों के ईज ऑफ लिविंग का, उनके रोजगार का, जब पहाड़ में रोड, रेल और रोपवे पहुंचते तो अपने साथ रोजगार लेकर आते हैं और पहाड़ का जीवन भी शानदार, जानदार और आसान बना देते हैं।

परिवर्तन का साक्षी बन रहा उत्तराखंड

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की देवभूमि, इस परिवर्तन का साक्षी बन रहे हैं। डबल इंजन की सरकार बनने से पहले एक सीजन में ज्यादा से ज्यादा 5 लाख श्रद्धालु आया करते थे अब इस सीजन में यह संख्या 45 लाख हो गई है। आस्था और आध्यात्मिकता के पुनर्निर्माण का एक और पक्ष है। अब तो हमारी सरकार ड्रोन का उपयोग सामान ढोने में भी करने की योजना पर काम कर रही है। इससे पहाड़ के लोगों को अपने फल और सब्जी बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...