23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

धनतेरस में इस समय खरीदारी करना बना सकता कंगाल, जाने शुभ मुहूर्त

धनतेरस का दिन मां लक्ष्मी की पूजा और उपयों के लिए बेहद खास होता है. इस दिन शॉपिंग का भी विशेष महत्व है. धनतेरस के दिन सोना-चांदी, बर्तन, घर, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक आदि चीजों की खरीददारी को बेहद शुभ माना जाता है. लेकिन शास्त्रों के अनुसार कोई भी काम अगर शुभ मुहू्र्त में किया जाए, तो लाभकारी सिद्ध होता है और उसके अच्छे परिणाम सामने आते हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा. रोजाना कुछ समय ऐसा होता है, जिसे राहु काल कहा जाता है. इस समय में किए गए कार्यों में विफलता और विघ्नों का सामना करना पड़ता है. ऐसे नें धनतेरस के दिन शॉपिंग के लिए निकलते समय इसका शुभ मुहूर्त जान लें. ताकि आपकी खरीदी हुई चीजों में 13 गुना बढ़ोतरी हो.

बता दें कि 22 अक्टूबर की शाम 6 बजे से त्रयोदशी तिथि लग रही है, जो कि 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक रहेगी. ऐसे में 22 और 23 दोनों दिन ही धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा. आज शाम को धन्वंतरी देव और यम पूजन के दीपदान के लिए 1-1 मुहूर्त हैं. वहीं, खरीददारी के लिए पूरा दिन शुभ बताया जा रहा है. धनतेरस पर दिन में त्रिपुष्कर योग रहेगा. कहा जाता है कि इस योग में किए गए कामों में 3 गुना बढ़ोतरी होती है. अगर इस दिन शुभ मुहूर्त में किसी बिजनेस की शुरुआत की जाती है, तो उसमें 3 गुना बढ़ोतरी होगी.

वहीं, 23 अक्टूबर को पूरा दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. इसलिए किसी भी त रह की खरीददारी, निवेश और किसी भी चीज की नई शुरुआत के लिए 23 अक्टूबर का दिन भी खास है. बता दें कि इस बार धनतेरस का पर्व दो दिन 22-23 दोनों को मनाया जा रहा है.बता दें कि 23 अक्टूबर को राहु काल का समय शाम 04 बजकर 19 मिनट से लेकर 05 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. ऐसे में इस मुहूर्त में खरीददारी से परहेज करें.

धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त

इस बार धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर दोनों दिन मनाया जा रहा है. 22 अक्टूबर को पूजा का मुहू्र्त शाम 6 बजकर 58 मिनट से रात 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. वहीं, 23 अक्टूबर को पूजा का मुहूर्त शाम 05 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...