28.3 C
Dehradun
Wednesday, July 15, 2026


spot_img

धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन प्रस्तावो पर लग सकती है मोहर

देहरादून: गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। बैठक सुबह 11 बजे सचिवालय में बुलाई गई हैं । बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हो सकते हैं। 2 मार्च को होने वाली कैबिनेट बैठक में मुख्य रूप से जोशीमठ आपदा प्रभावितों के भूमि मुआवजा रेट पर मंत्रिमंडल फैसला ले सकता है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि कैबिनेट विधायक निधि बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा सकता है,

यही नहीं सहकारिता विभाग के पैक्स नियमावली के प्रस्ताव के साथ ही सहकारी बैंकों से लोन लेने वाले मृत बकाएदारों के ऋण माफी के लिए कैबिनेट के सम्मुख प्रस्ताव रखा जा सकता है। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों का पंजीकरण शुल्क सामान्य किए जाने संबंधी प्रस्ताव, शराब और खनन के संशोधित नियमावली पर भी मंत्रिमंडल मुहर लगा सकता है।

साथ ही 50 बेड के हॉस्पिटल और नर्सिंग होम के लिए विभाग ने रजिस्ट्रेशन शुल्क को शून्य किए जाने का निर्णय लिया था. लिहाजा मंत्रिमंडल में उत्तराखंड क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा आगामी 13 मार्च से होने वाले बजट सत्र के बिजनेस पर भी मंत्रिमंडल मुहर लगा सकती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

चमोली में मुख्यमंत्री ने किया 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास और 41.37...

0
चमोली/देहरादून। चमोली में मुख्यमंत्री ने किया 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण। सेवा, सुशासन एवं समर्पण...

जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासनः मुख्यमंत्री

0
चमोली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण‘ सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित ‘जन-जन की...

हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की हैं पहचानः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना दी है। हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में...

तीन महीने में शुरू होगा धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: नागर विमानन मंत्री

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने बताया है कि धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तीन महीने के भीतर चालू हो जाएगा। परियोजना...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन और व्यापार जारी रखने का...

0
नई दिल्ली।  भारत पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए है। भारत ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध...