27.3 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार

भारत का विमानन बाजार इन दिनों एक नए क्षितिज पर है। जी हां, भारत का नागरिक उड्डयन दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक बन गया है और आने वाले वक्त में यह भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में प्रमुख विकास का इंजन भी साबित होगा।

इस क्रम में भारतीय विमानन बाजार ने लंबी दूरी तय की है, कई ऐतिहासिक स्तर हासिल किए हैं। लेकिन यह इतना आसान भी नहीं था। इसने दुनिया के सबसे आकर्षक विमानन बाजारों में से एक बनने के लिए कई चुनौतियों का सामना भी किया है।

भारतीय घरेलू विमानन बाजार ने बहुत तेजी के साथ वृद्धि की है और यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है। यही कारण है तेजी से विशाल आकार लेते भारतीय विमानन बाजार को देखकर विदेशी एयरलाइंस कंपनियां यहां निवेश के लिए खिंची चली आ रही है। और यह सब संभव हुआ है पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से…

2014 में थे 74 एयरपोर्ट

अभी हाल ही में कर्नाटक के शिवमोग्गा हवाई अड्डे के उद्घाटन के वक्त पीएम मोदी ने कहा था कि जहां 2014 तक देश में मात्र 74 हवाई अड्डे थे, वहीं आज शिवमोग्गा एयरपोर्ट के उद्घाटन के उपरांत हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हो गई है।

2023 में 148 एयरपोर्ट

जी हां, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार अपने तेजी से बढ़ रहे एयरपोर्ट और विमानों की संख्या से विशाल आकार ले रहा है। देश में अब एयरपोर्ट की कुल संख्या 148 है, यानि पिछले 9 वर्षों में हवाई अड्डों की संख्या में 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

तीसरा सबसे बड़ा घरेलू यातायात संभालता है भारत

भारत आज संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा घरेलू यातायात संभालता है। केवल इतना ही नहीं, यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि के साथ, भारतीय एयरलाइंस नए क्षेत्रों में विस्तार की योजना बना रही हैं। ऐसे में, हवाई परिवहन देश के परिवहन बुनियादी ढांचे का एक प्रमुख तत्व बनता जा रहा है और देश के आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

घरेलू हवाई यात्री संख्या के मामले में कहां खड़ा है भारत ?

घरेलू हवाई यात्री के मामले में, भारत तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार बन गया है जो वित्त वर्ष 2020 में 274.05 मिलियन था। यह वित्त वर्ष 16-वित्त वर्ष 2020 के दौरान 12.91 प्रतिशत की कंपाउंड वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ा। भारत में नागरिक उड्डयन के 75 वर्षों में 75 हवाई अड्डे खोले गए जबकि उड़ान के तहत तीन साल की अवधि में ही 76 अनसर्व्ड / 20 अंडरसर्व्ड एयरपोर्ट, 31 हेलीपोर्ट और 10 वाटर एरोड्रोम की कनेक्टिविटी के लिए काम शुरू की गई।

डिजी यात्रा ने हवाई यात्रा को किया और भी आसान

वहीं सरकार ने ऐसी प्रणाली शुरू की जो हवाई यात्रियों को काफी बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान कर रही है। यह ‘डिजी यात्रा’ नामक एक बायोमेट्रिक बोर्डिंग सिस्‍टम है जिसमें‘चेहरे की पहचान तकनीक’ का उपयोग किया जाता है, ताकि हवाई अड्डों पर यात्रियों को निर्बाध और परेशानी मुक्त अनुभव हो सके। चूंकि इसके तहत अनेक टच पॉइंट्स पर टिकट एवं आईडी का सत्यापन कराने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है, इसलिए ऐसे में यात्रियों को कहीं ज्यादा सुखद अनुभव होता है। यही नहीं, इसके तहत एक डिजिटल फ्रेमवर्क का उपयोग भी किया जाता है जिससे मौजूदा बुनियादी ढांचागत सुविधाओं के जरिए ही कहीं ज्यादा यात्रियों का आवागमन सुनिश्चित हो जाता है। इसने भी हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ाने में काफी मदद की है।

ज्ञात हो, 1 दिसंबर 2022 से लेकर 14 फरवरी 2023 तक हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा प्रक्रिया का उपयोग करने वाले यात्रियों की कुल संख्या 1.6 लाख से भी अधिक आंकी गई है। एंड्रॉयड प्ले स्टोर और आईओएस एप्पल ऐप स्टोर पर डिजी यात्रा के कुल ऐप उपयोगकर्ताओं की संख्या 4,22000 आंकी गई है।

जाहिर है कि भारत का विमानन बाजार बहुत विशाल है और इसमें बहुत सारे अवसर हैं। ऐसे में सरकार भी तमाम कंपनियों को इसमें अपनी किस्मत आजमाने का मौका दे रही है। कई कंपनियों तो इस दिशा में काम करना शुरू भी कर दिया है। टाटा समूह की कंपनी एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग कंपनियों को कुल 840 विमान खरीद का ऑर्डर दिया है। ऐसे ही कई अन्य विमानन कंपनियां भी हवाई यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए अपने आपको अपडेट करने में लगी हुई हैं। स्पष्ट है कि इससे देश, जनता और विमानन कंपनियों को एक साथ लाभ मिलेगा। इस प्रकार भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बनने के लिए एक लंबी यात्रा तय की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...