11.3 C
Dehradun
Wednesday, January 28, 2026


spot_img

इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता व वरिष्ठ उद्योगपति अनिल गोयल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून: इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू.) के अध्यक्ष पंकज गुप्ता एवम् उद्योगपति व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की।

उन्होंने महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मध्य राज्य के समसामयिक विषयों, राज्य में नए उद्योगों की सम्भावनाओं व ईको फ्रैंडली प्लास्टिक के आधुनिक मॉडल जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। पंकज गुप्ता ने कहा कि इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू.) व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मध्य जल्द ही एमओयू कर शोध एवम् अनुसंधान के क्षेत्र में ज्ञान का आदान प्रदान किया जाएगा।

मंगलवार शाम 05ः00 बजे इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू.) के अध्यक्ष पंकज गुप्ता व उद्योगपति व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। भेंट वार्ता के दौरान अनिल गोयल ने प्लास्टिक के आधुनिक मॉडल को अपनाए जाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि आज के समय में प्लास्टिक हमारे चारों तरफ इस्तेमाल हो रहा है। प्लास्टिक के हानिकारक व अहानिकारक तत्वों को वैज्ञानिक पद्धति से पृथक कर ईको फ्रेंडली प्लास्टिक मॉडल को अपनाए जाने की आवश्यकता है। ऐसा प्लास्टिक जो हमारे वातावरण, मिट्टी व पानी की प्राकृतिक प्रभाव को प्रभावित न करे, ऐसे मॉडलों को प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

बुधवार से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, दो चरणों में चलेगा सेशन

0
नई दिल्ली। बुधवार से आरंभ हो रहे बजट सत्र में यूं तो सबसे अहम बजट ही होता है, लेकिन इससे पहले ही यह संकेत...

छिंदवाड़ा में बड़ा रेल हादसा टला: चलती पैसेंजर ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, कपलिंग...

0
छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। छिंदवाड़ा से बैतूल जा रही पैसेंजर ट्रेन शहर के चार फाटक क्षेत्र के पास...

‘सनातन को नजरअंदाज करने वाले कभी सरकार नहीं बना पाएंगे’, अमित शाह बोले- संतों...

0
अहमदाबाद: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सनातन धर्म के अनुयायियों को निराश करने वाली सरकार देश में दोबारा सत्ता में नहीं...

राज्य के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी एवं हिमस्खलन की चेतावनी, खतरे की श्रेणी...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी एवं हिमस्खलन की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सभी...

सीएम धामी के नेतृत्व में जनसेवा का रिकॉर्ड, 474 कैंपों से 3.77 लाख से...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं जनकल्याणकारी दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप राज्य में चलाए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जागरूकता अभियानों को...