23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता व वरिष्ठ उद्योगपति अनिल गोयल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून: इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू.) के अध्यक्ष पंकज गुप्ता एवम् उद्योगपति व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की।

उन्होंने महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मध्य राज्य के समसामयिक विषयों, राज्य में नए उद्योगों की सम्भावनाओं व ईको फ्रैंडली प्लास्टिक के आधुनिक मॉडल जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। पंकज गुप्ता ने कहा कि इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू.) व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मध्य जल्द ही एमओयू कर शोध एवम् अनुसंधान के क्षेत्र में ज्ञान का आदान प्रदान किया जाएगा।

मंगलवार शाम 05ः00 बजे इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू.) के अध्यक्ष पंकज गुप्ता व उद्योगपति व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। भेंट वार्ता के दौरान अनिल गोयल ने प्लास्टिक के आधुनिक मॉडल को अपनाए जाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि आज के समय में प्लास्टिक हमारे चारों तरफ इस्तेमाल हो रहा है। प्लास्टिक के हानिकारक व अहानिकारक तत्वों को वैज्ञानिक पद्धति से पृथक कर ईको फ्रेंडली प्लास्टिक मॉडल को अपनाए जाने की आवश्यकता है। ऐसा प्लास्टिक जो हमारे वातावरण, मिट्टी व पानी की प्राकृतिक प्रभाव को प्रभावित न करे, ऐसे मॉडलों को प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...