35.2 C
Dehradun
Friday, April 24, 2026


spot_img

कारगिल दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करते सैनिक कल्याण मंत्री

देहरादून: सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 26 जुलाई को कारगिल दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

   
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि कारगिल दिवस के दिन कारगिल में शहीद हुए जवानों के परिजनों वीरांगनाओं और वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। इस अवसर पर निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी से उनके कार्यालय में पूर्व सैनिक कर्नल भंडारी ने भी मुलाकात कर सैनिक कल्याण मंत्री से रानीपोखरी में कैंटीन के निर्माण करने की कार्यवाही हेतु आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की बैठक आयोजित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों के मध्य आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने, साझा चुनौतियों...

विपक्ष ने षड्यंत्र करके नारी शक्ति का अधिकार छिनने का काम किया: CM

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री, हजारों की...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष से की मुलाकात, सुरक्षा चिंताओं पर हुआ...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन पॉवेल के साथ बैठक की, जिसमें सुरक्षा चिंताओं पर मंथन हुआ। डोभाल ने...

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर है। प्रमुख राजनीतिक दलों के स्‍टार प्रचारकों ने जनसंपर्क...

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समर स्पेशल ट्रेनों की समीक्षा की, यात्रियों की सुविधा...

0
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्रीष्म ऋतु के दौरान चलाई जा रही अतिरिक्त रेलगाड़ियों की आज नई दिल्ली में एक बैठक में...