35.5 C
Dehradun
Sunday, June 21, 2026


spot_img

भारत की एक और बड़ी उपलब्धि, आदित्य एल 1 सफलता पूर्वक लॉन्च

चंद्रयान-3 के बाद अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इसरो (ISRO) ने अपना सूर्य मिशन आदित्य एल-1 शनिवार को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है।

यह मिशन शनिवार को सुबह करीब 11:50 पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे । यह इसरो का पहला सूर्य मिशन है इसको पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर अपने लक्षित ऑर्बिट में पहुंचने के लिए चार महीने का समय लगेगा।

लॉन्चिंग के ठीक 127 दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचेगा. इस पॉइंट पर पहुंचने के बाद Aditya-L1 बेहद अहम डेटा भेजना शुरू कर देगा।

भारत के लिए तो आदित्य इसलिए खास है, क्योंकि इसे पूरी तरह भारत में डिजाइन किया गया है, यहां तक इसमें लगे 7 पेलॉर्स लगे हैं, जिसमें 6 भारत में ही बना हैं। इसके साथ ही भारत ने पहली बार स्पेसक्राफ्ट बनाया है, जो हर वक्त सूर्य की तरफ देखेगा और चौबीस घंटे आग की तरफ देखेगा. दरअसल, सूर्य और पृथ्वी के बीच एक ऐसी जगह आती है, जहां दोनों की एनर्जी का असर रहता है और वो अपनी ओर खींचते हैं।

ऐसे में इस जगह कोई भी चीज वहीं रहती है, लेकिन यहां लंबे समय तक रुकना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में इसे खास तरह से डिजाइन किया गया है और खास मैकेनिज्म से उसे वहां बनाए रखने के लिए तैयार किया गया है। ये सूर्य के ज्यादा करीब नहीं जाएगा, लेकिन Lagrange पॉइंट पर रहेगा और सूर्य पर रिसर्च करेगा। आदित्य एल-1 एक तरीके से अंतरिक्ष दूरबीन है, जो खास तरह से अंतरिक्ष में काम करेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कैलाश मानसरोवर यात्रा: तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने नाथू ला दर्रे से होते हुए...

0
नई दिल्ली।  कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 पर गये तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज नाथू ला दर्रे से होते हुए चीन में प्रवेश कर गया, जिससे...

विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का...

0
नई दिल्ली। विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का ऋण स्‍वीकृत किया है। पांच हजार सात सौ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप में 18 हजार करोड़...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली जिले के तारकेश्वर में ‘पश्चिमबंग दिवस’ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की...

0
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक...

0
देहरादून। प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी...