27.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

Asian Games में भारत ने रचा इतिहास, 25 गोल्ड समेत जीते 100 मेडल

एशियन गेम 2023 में भारत में कमाल कर दिखाया है और 100 मेडल जीत इतिहास रच दिया है। भारत की वूमेंस कबड्डी टीम ने चीन को हराकर यह 100वां मेडल अपने नाम किया है। देश के बीच हुआ यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा जहां टीम इंडिया ने 2624 से जीत दर्ज की। तीरंदाजी में भी देश को दो गोल्ड मेडल मिले हैं और एक सिल्वर तथा ब्रॉन्ज भी झोली में गिरा है।

एशियन गेम 2023 में भारत में 100 मेडल जीत का जो इतिहास रचा है, उसमें 25 गोल्ड शामिल है। सबसे पहले खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीता। इसके साथ एक सिल्वर और ब्रॉन्ज मिला। स्क्वैश, हॉकी, क्रिकेट, जैवलिन, शूटिंग जैसे कई खेल है जिसमें भारत ने गोल्ड अपने नाम किया है।

भारत जी 100 पदक की जीत तक पहुंचाने के सफर में देश की बेटियों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। तीरंदाजी महिला कंपाउंड में ज्योति सुरेखा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं तीरंदाज अदिति गोपीचंद ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुष कंपाउंड में ओजस ने स्वर्ण अपने नाम किया और अभिषेक को रजत मिला।

25 गोल्ड मेडल के साथ 100 पदक जीतकर भारत ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इसके पहले साल 2018 में भारत में 70 मेडल जीते थे। वहीं मेडल टैली की बात करें तो 356 मेडल के साथ चीन पहले नंबर पर बना हुआ है। दूसरे नंबर पर 169 मेडल के साथ जापान है। तीसरे नंबर पर 172 मेडल के साथ कोरिया है। 100 मेडल जीतने के साथ इस लिस्ट में भारत ने चौथा स्थान हासिल कर लिया है। भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन से इस पूरे टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...