27.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

त्योहारों में मिलावटखोरों के खिलाफ चलेगा अभियान, उत्तराखंड सरकार ने बनाया यह प्लान

देहरादून: नवरात्र, दीपावली पर्व के नजदीक आते देख आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड ने मिलावट के खिलाफ अभियान तेज किए जाने के निर्देश दिए हैं। अभियान में मोबाइल टेस्टिंग लैब का इस्तेमाल किया जाएगा। हर महीने 500 सैंपल लिए जाएंगे। लिए जाने वाले सैंपल की सर्विलांच जांच कराई जाएगी। सचिव स्वास्थ्य व आयुक्त औषधि प्रशासन डॉ. आर राजेश कुमार ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

कहा कि मिलावट की संभावना को देखते हुए पहले से ही विभागीय कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसमें सर्विलांस नमूने जुटाए जाएंगे। विधिक नमूनों का कलेक्शन करने के साथ ही तत्काल जांच कराई जाएगी। खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाएगा। मोबाइल फूड टेस्टिंग के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच और उपभोक्ताओं को घरेलू तरीकों से मिलावट की जांच के संबंध में जागरूक भी किया जाएगा।

एफएसएसएआई केंद्र सरकार के निर्देशानुसार राज्य के लिए वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 को तैयार किए गए वार्षिक सर्विलांस प्लॉन के तहत कार्रवाई की जाएगी। हर महीने 500 फूड सैंम्पल जांच को भेजे जाएंगे। इन नमूनों के कलेक्शन में एकरूपता को ध्यान में रखते हुए प्लॉन में प्रथम चरण में अक्तूबर से दिसंबर 2023 तक सर्विलांस में दूध, दुग्ध पदार्थ, मसाले, खाद्य तेल और मिठाइयों आदि खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच होगी।आयुक्त आर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यालय स्तर से गठित विशेष टीम ने पिछले महीने हरिद्वार में दुग्ध उत्पादों की जांच को पनीर के दो सैंपल लिए गए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...