30.2 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की घटना पर सीएम धामी का सख्त रुख

देहरादून: देहरादून में कल रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की वारदात को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस महानिदेशक और एसएसपी देहरादून को तलब कर स्थिति की समीक्षा की और मामले के शीघ्रता शीघ्र खुलासे के सख्त निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वारदात में जिन भी लोगों एवं गिरोह का हाथ है उन्हें जल्द से जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। हमारा प्रदेश एक शांति प्रिय प्रदेश है और क़ानून व्यवस्था की स्थिति को यहाँ किसी भी दशा में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

उहोने यह भी कहा कि इस बात की भी तह तक जाना चाहिए कि स्थापना दिवस और उस पर देहरादून में vvip मूवमेंट के कारण कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद घटना कैसे घटित हुई?

कहाँ कमी रह गई तथा इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है?

भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो यह भी सुनिश्चित किया जाये।मुख्यमंत्री के कड़े रुख को देखते हुए डीजीपी एवं पुलिस कप्तान देहरादून ने सुनिश्चित किया है कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को शीघ्रता शीघ्र सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा और किसी भी प्रकार प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं शांत प्रिय माहौल को बाहर के प्रदेशों के अपराधी तत्वों के द्वारा बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...