27.5 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026


spot_img

छोटी दीपावली आज…जाने क्यों जलाया जाता है यम का दीपक

खुशियों के त्योहार दीपावली की धनतेरस से शुरुआत हो चुकी है। धन त्रयोदशी के बाद यानि कि दीपावली के एक दिन पहले मनाई जाती है छोटी दीवाली। बता दें कि कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी तिथि को प्रदोष काल में छोटी दिवाली मनाते हैं। इस दिन यम का दीपक जलाते हैं। छोटी दीपावली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है।

छोटी दीपावली पर मां काली की पूजा की जाती है। पुराणों के मुताबिक मां काली ने कई राक्षसों का वध कर अपने भक्तों को उनके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। जिस कारण दिवाली की अमावस्या तिथि पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। बड़ी दीपावली से ठीक एक दिन पहले छोटी दीपावली पर मां काली की पूजा की जाती है। आज 11 नवंबर को छोटी दीवाली मनाई जा रही है और आज मां काली की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही आज भगवान श्री कृष्ण की पूजा भी की जाती है।

ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को ही भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। इस राक्षस ने देवताओं के साथ ही ऋषियों को भी बेहद ही परेशान किया हुआ था और 16000 कन्याओं को इसने बंधक बना लिया था।

चतुर्दशी तिथि के दिन इसका वध होने के कारण ही आज के दिन को नरक चतुर्दशी और नरक चौदस भी कहा जाता है।

11 नवंबर 2023 को दोपहर 1:57 से कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी और 12 नवंबर 2023 को दोपहर 2:44 तक रहेगी। नरक चतुर्दशी पर यमराज पूजन और चौमुखी दीपक जलाने का शुभ समय 5:40 से लेकर शाम 7:36 तक है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन यमराज की पूजा करने से और दीप जलाने से परिवार के ऊपर आने वाला अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान सहित पश्चिम एशिया की अपनी आधिकारिक यात्रा शुरू की। यात्रा के पहले...

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि...

0
नई दिल्ली।  कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने अपने प्रमुख राष्ट्रीय नवाचार मंच नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक...

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के...

0
नई दिल्ली।  भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा पूरा कर लिया...

उर्वरक लेकर आ रहे 15 जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार

0
नई दिल्ली।  रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि उर्वरक तथा कच्चा माल भारत ला रहे कुल 15 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप...

मुख्यमंत्री धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया...

0
रामनगर/देहरादून। 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी सेतु से वर्षभर सुगम होगा आवागमन, बरसात में मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से मिलेगी स्थायी राहतराष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर...