23.1 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

राष्ट्रीय फलक पर सीएम धामी की धमक, MP, छत्तीसगढ़ से मिला न्योता

देहरादून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राष्ट्रीय फलक पर क़द लगातार बढ़ता जा रहा है। कम समय में धामी के दमदार फ़ैसलों से जहां एक ओर प्रभावी परिणाम देखने को मिले वहीं देश के टॉप राजनैतिक चेहरों के रूप के सीएम धामी को पसंद किया जाने लगा। प्रदेश से बाहर अन्य राज्यों में धामी की लोकप्रियता इस कदर बढ़ी कि हाल में ही तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में धामी को पार्टी हाई कमान ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर दिया।

एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में किया था प्रचार

सीएम धामी ने तीन राज्यों में हुए चुनावों में जमकर चुनाव प्रचार किया था, परिणाम यह रहा कि धामी ने जिन विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और चुनावी रैली की वहाँ भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की। यही कारण है कि एमपी, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री धामी को उन चुनिंदा मेहमानों की लिस्ट में शामिल किया गया जो की शपथ ग्रहण में बिशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे।

धामी का हुआ था बुल्डोज़र से स्वागत

मुख्यमंत्री धामी का मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान बुलडोज़र के ज़रिए जमकर स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान देश के विभिन्न महानगरों में हुए रोड के दौरान स्थानीय जनता द्वारा जमकर स्वागत किया गया।

लैंड जिहाद, नक़ल क़ानून और धर्मांतरण क़ानून ने बढ़ाया ग्राफ़

मुख्यमंत्री धामी का बीते कुछ समय में उत्तराखण्ड में लैंड जिहाद, सख़्त नक़ल क़ानून और धर्मांतरण क़ानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं, धामी के इन निर्णयों की वजह से ही उनकी सॉफ्ट हिंदुत्व वाली पहचान पूरे देश में बनी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

0
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी...

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...