23.6 C
Dehradun
Tuesday, July 21, 2026


spot_img

राम मंदिर के गर्भगृह में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी ने विधि-विधान से की पूजा

अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुभ मूहुर्त में संपन्न हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुभ मूहुर्त के हिसाब से मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूजा पूरी की।इस अवसर पर गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे।

पूरे विधि -विधान से गर्भगृह में बाल राम की मूर्ति को स्थापित की गई। जिसके साथ ही 500 साल बाद प्रभु रामलला को उनका घर मिल गया है। पूरे अयोध्या में इस वक्त जश्न का माहौल है। पंडित लक्ष्मीकांत मथुरानाथ दीक्षित और गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने प्राण प्रतिष्ठा की वैदिक प्रक्रिया संपन्न कराई।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देशभर के गणमान्य अतिथि भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे। 7 हजार से ज्यादा मेहमानों को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए निमंत्रण दिया गया है। फिल्मी जगत से लेकर औद्योगिक जगत के लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र...

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र सहायता केंद्र...

आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के पुनर्वास के लिए स्माइल योजना की...

0
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय कमजोर और वंचित वर्गों के सामाजिक और आर्थिक पुनर्वास के लिए स्माइल योजना लागू कर रहा है।...

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा, भारत-पनामा के बीच सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया है कि पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज़ की यात्रा से सभी...

पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कल...

0
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन  नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध के बीच दोनों सदनों की...

एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक गति दी जायेगी, ताकि एनईपी के सभी प्रावधानों को शिक्षण संस्थानों में...