12.4 C
Dehradun
Saturday, December 13, 2025


सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री आवास पर रामचरितमानस का पाठ, राम राग दिखे धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। इसके उपरांत उन्होंने आवास परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्री राम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष व अनेक रामभक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूँ। राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं। इस पावन अवसर पर चहुँदिशि आनंद, उत्साह तथा उल्लास है, संपूर्ण जगत में एक अलग ही तरंग और उमंग है।

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों से घरों, सामाजिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को साफ़ सूथरा रखने तथा इस पावन अवसर को पर्व की भाँति मनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से भावी पीढ़ी को इस संघर्ष और प्रभु राम के जीवन से परिचित कराने के लिए उन्हें इसके विषय में अवगत कराने की अपील भी की।

इस दिव्य अवसर पर उन्होंने प्रभु राम जी से प्रदेशवासियों के मंगल एवं पूरे विश्व में रह रहे सभी सनातनियों के कल्याण की कामना की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पुतिन ने पाक PM को कराया 40 मिनट इंतजार, झल्लाकर मीटिंग में जबरन घुस...

0
नई दिल्ली। तुर्कमेनिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फोरम में एक अजीब स्थिति तब बन गई जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर...

सरकार का बड़ा फैसला: मनरेगा का नाम बदलकर किया ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’,...

0
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार से जुड़ी देश की सबसे बड़ी योजना मनरेगा को नया रूप देने का फैसला कर लिया है।...

नहीं खत्म हो पा रहा इंडिगो संकट, दिल्ली-बंगलूरू में ही रद्द हुईं 160 उड़ानें

0
नई दिल्ली: इंडिगो संकट फिलहाल थमता नहीं दिख रहा। बीते एक हफ्ते से चल रही अफरातफरी के बीच शुक्रवार को भी देश के केवल...

गोवा अग्निकांड: लूथरा भाइयों को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू, जल्द होगा प्रत्यर्पण; फुकेट...

0
पणजी: गोवा के कुख्यात नाइटक्लब अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। थाईलैंड अधिकारियों ने क्लब के सह-मालिक गौरव लूथरा और सौरभ...

क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल ऑफ इंडिया देहरादून में हुआ प्रारंभ

0
देहरादून: क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल ऑफ इंडिया का तीसरा संस्करण आज हयात सेंट्रिक, देहरादून में शुरू हुआ, जिसने अपराध, न्याय और समाज पर गहन विचार-विमर्श,...