20.9 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

धर्म रक्षक धामी के त्वरित “एक्शन” पर पस्त पड़ गए दंगाइयों के “रिएक्शन”

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ग्राउंड पर त्वरित एक्शन से बनभूलपुरा में उपद्रवियों के हर तरह के रिएक्शन ध्वस्त हो गए। इससे जहां देवभूमि में समय रहते बड़ा दंगा टल गया। वहीं, अवैध अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई को सम्प्रदायिकता का रंग देने वालों की साजिशें नाकाम साबित हुई। आज मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर घायलों का हाल जाना और भरोसा दिया कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तराखंड के बनभूलपुरा में न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की टीमें अवैध अतिक्रमण हटा रही थी। लेकिन उपद्रवियों ने साजिश के तहत पुलिस और प्रशासन की टीम पर हमला बोल दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों की बैठक ली और घटना की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट में रहने के साथ ही उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री रातभर अफसरों से घटना की अपडेट लेते रहे। इसके अलावा सीनियर अफसरों को मौके पर तड़के ही रवाना कर दिया था।

सुबह तक पुलिस और प्रशासन की टीम ने उपद्रवियों पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इससे देवभूमि में मुख्यमंत्री की सूझबूझ से बड़ा दंगा होने से टल गया। मुख्यमंत्री धामी ने सुबह दून से घायल पत्रकारों, पुलिस और प्रशासन के कार्मिकों से दूरभाष पर बात की और हौसला अफजाई की। दोपहर बाद मुख्यमंत्री स्वयं हल्द्वानी पहुंचे और घायलों का हाल जाना। मुख्यमंत्री एक एक घायल से मिले और हौसला बढ़ाते गए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि की फिजा खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। जल्द घटना के लिए जिम्मेदार और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...