27.2 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

हल्द्वानी हिंसा अपडेट: 4 उपद्रवी हिरासत में…15 से 20 लोग चिन्हित

हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बीते गुरुवार को मलिक का बगीचे में अवैध रुप से कब्जा कर बनाए मदरसा- नमाज स्थल ध्वस्त करने गयी प्रशासन- नगर निगम की टीम पर अराजक तत्वों द्वारा पथराव और कई इलाकों में आगजनी करने से क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग किए जाने पर तथा बनभूलपुरा क्षेत्र के पांच लोगों की मौत-कुछ लोगों के घायल होने पर जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने नगर निगम सभागार में प्रेसवार्ता की।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि सामान्य रूप से अतिक्रमण की प्रक्रिया हल्द्वानी समेत अन्य इलाकों में चल रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी नगर के विशेष समुदाय बाहुल्य क्षेत्र के मलिक का बगीचा में नजूल भूमि पर बने मदरसा-नमाज स्थल ध्वस्त किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा सौहार्द पूर्ण माहौल में अतिक्रमण का चिन्हित कर ध्वस्त किया गया।

अतिक्रमण ध्वस्तिकरण के दौरान निजी लोगों की संपंति को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया गया, केवल सरकारी नजूल भूमि पर अतिक्रमण को ही ध्वस्तिकरण किया गया। कहा कि ध्वस्तिकरण से पूर्व सभी को नोटिस दिये गए, साथ ही सुनवाई भी की गई। हल्द्वानी शहर में सड़क मार्गों के साथ ही चौराहों का भी चौड़ीकरण किया जा रहा है। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु जो भी कार्रवाई की जा रही है, विधिक प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है।

बनभूलपुरा का प्रभावित क्षेत्र के अलाव अन्य हल्द्वानी समेत अन्य इलाकों में ऐसी घटना ना हो इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीम को तैनात किया गया। उन्होने बताया कि अराजक तत्वों द्वारा मदरसा- नमाज स्थल को बचाने को प्रयास नहीं किया बल्कि थाने और कानून को चुनौती देने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कानून और देश के संविधान से कोई ऊपर नहीं हैं। जिस प्रकार की घटना हुई अगर अतिक्रमण को हटाने हेतु ज्यादा समय दिया होता है, तो घटना और भी बड़ी हो सकती थी। जिलाधिकारी ने नगर की सामान्य जनता को शांति बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा और जिला प्रशासन ने जनता से अफवाहों से बचने और शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। कहा कि हल्द्वानी समेत जिले में शांति व्यवस्था को नहीं बिगड़ने देना प्रशासन की प्राथमिकता है, साथ ही वर्तमान में बनभूलपुरा समेत हल्द्वानी में हालात सामान्य है। बताया कि वर्तमान में बनभूलपुरा में सौहार्द पूर्ण माहौल को बनाने हेतु पुलिस फोर्स तैनात किए गए हैं। साथ ही 4 उपद्रवी हिरासत में हैं, जिन पर एफ.आई.आर दर्ज की गयी।साथ ही 15 से 20 लोगों को चिन्हित कर लिया है, जिन्होंने लोगों को भड़काने के प्रयास किया। उनके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त धाराओं में कार्रवाही की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...