देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवम गढ़वाल लोकसभा सह प्रभारी हेमंत द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम पुष्कर धामी के प्रयासों से राज्य में विकास का पहिया तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड भाजपा पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के निर्देशन में लोकसभा चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि विगत चार माह में सेवायोजन विभाग से लगभग साढ़े तीन हजार युवाओं को रोजगार मिला है। नवंबर में 872, दिसंबर में 1376, जनवरी में 122 और फरवरी में 1068 युवाओं को रोजगार मिला है। बीते एक साल में यूकेपीएससी के माध्यम से 6635 अधिकारियों की तैनाती हुई है। बीते एक साल में समूह ग के पदों पर 7644 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। फॉरेस्ट गार्ड के 2000 से ज्यादा पदों पर भी नियुक्ति की गई। वही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि पहले प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता का अभाव था, परंतु धामी सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने का कार्य किया तथा राज्य में देश के सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बनने के बाद पारदर्शिता के साथ ही अब समयबद्ध तरीके से परीक्षाएं संपन्न हो रही है, यही नहीं राज्यहित में समान नागरिक सहित धर्मांतरण को रोकने, लैंण्ड जेहाद को रोकने जैसे सख्त कानून बनाने का धामी सरकार ने निर्णय लिया है।
सरकारी संपत्ति को अगर कोई किसी भी तरह से नुकसान पहुंचता है, तो ऐसे लोगों को चिन्हित कर सरकार उन्हीं लोगों से पाई-पाई वसूल करेगी और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा आज उत्तराखण्ड विकास और विश्वास के वातावरण में जन आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर हम सभी के समूहिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वही प्रदेश में गौरव योजना उच्च शिक्षा विभाग में छात्रों और युवाओं के लिए शुरू की गई। यह योजना कौशल विकास हेतु नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा संचालित की जा रही है। गौरव योजना के लिए उच्च शिक्षा विभाग और एनएसई के बीच एमओयू किया गया। उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना और शोध अनुदान वितरण का भी शुभारंभ किया। इस योजना में लगभग तीन करोड़ छियासठ लाख रुपए की शोध अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है। चयनित 44 शोध प्रस्तावों के लिये यह शोध अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है।
राज्य में विकास का पहिया तेजी के साथ आगे बढ़ रहाः हेमंत द्विवेदी
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...
सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण समझौता...
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...
अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...

















