देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद को 1117.03 लाख की सिंचाई विभाग की योजनाओं की सौगात दी। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को तिलक रोड़, साईं मंदिर के समीप आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सिंचाई विभाग की 383.56 लाख की चन्द्र नगर नाला रोड़ पर स्थित पुल से त्यागी रोड़ तक नाले के भूमिगत कार्य और 790.47 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र राजपुर रोड के अंतर्गत मन्नूगंज नाले के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज जनपद को कुल 1117.03 लाख की सिंचाई विभाग की योजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। सड़क, सिंचाई, पर्यटन, पंचायतों के सशक्तिकरण, महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास और संस्कृति सहित तमाम क्षेत्रों में जबरदस्त काम हो रहा है। आज समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मोदी की गारंटी का देश ही नहीं विदेशों में भी यशोगान हो रहा है। देश के जनता इस बार भाजपा को 400 पार पहुंचाने विजयी घोष कर दिया है। कार्यक्रम के दौरान राजपुर विधायक खजान दास, राज्य मंत्री विश्वास डाबर, पार्षद अजय सिंघल, अनीता गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, विशाल गुप्ता सहित सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल भी मौजूद रहे।
महाराज ने जनपद को दी 11 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात
Latest Articles
भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....
आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...
भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई
नई दिल्ली। भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...
संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...

















