29.1 C
Dehradun
Friday, July 17, 2026


spot_img

महाराज ने जनपद को दी 11 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद को 1117.03 लाख की सिंचाई विभाग की योजनाओं की सौगात दी। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को तिलक रोड़, साईं मंदिर के समीप आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सिंचाई विभाग की 383.56 लाख की चन्द्र नगर नाला रोड़ पर स्थित पुल से त्यागी रोड़ तक नाले के भूमिगत कार्य और 790.47 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र राजपुर रोड के अंतर्गत मन्नूगंज नाले के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज जनपद को कुल 1117.03 लाख की सिंचाई  विभाग की योजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। सड़क, सिंचाई, पर्यटन, पंचायतों के सशक्तिकरण, महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास और संस्कृति सहित तमाम क्षेत्रों में जबरदस्त काम हो रहा है। आज समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मोदी की गारंटी का देश ही नहीं विदेशों में भी यशोगान हो रहा है। देश के जनता इस बार भाजपा को 400 पार पहुंचाने विजयी घोष कर दिया है। कार्यक्रम के दौरान राजपुर विधायक खजान दास, राज्य मंत्री विश्वास डाबर, पार्षद अजय सिंघल, अनीता गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, विशाल गुप्ता सहित सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल भी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां अग्निवीरों के लिए विशेष ‘‘अग्निवीर सेल’’ की...

0
देहरादून। कुआंवाला, देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ’‘युवा अग्निवीर संवाद’’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में...

कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी राज्यों ने साझा...

0
हरिद्वार/देहरादून। आगामी 30 जुलाई से 11 अगस्त, 2026 तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के...

ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया।...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष...