देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम द्वारा प्रत्येक दिवस मीडिया के साथ प्रेस ब्रीफिंग किए जाने के निर्देशों के क्रम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आदर्श आचार संहिता एवं लॉ एंड ऑर्डर के सम्बन्ध में मीडियाकर्मियों के साथ प्रेस ब्रीफिंग की।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरान्त प्रदेश के प्रत्येक जनपद में शराब एवं कैश सीजर की कार्रवाई लगातार गतिमान है। इसके तहत 16 मार्च से 17 मार्च तक, 24 घंटे में लगभग 40 हजार भवनों से पोस्टर-बैनर हटाए गए हैं। प्रदेश में 1 मार्च से 16 मार्च तक 7 करोड़ रुपए से अधिक नकद धनराशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ को सीज किया गया है, जिसमें सबसे अधिक मात्रा मादक पदार्थ की है। (एफएसटी), स्टेटिक सर्विलांस (एसएसटी) टीम एवं क्विक रिस्पाँस टीम (क्यूआरटी) गठित की जा चुकी हैं एवं सक्रिय हैं। प्रदेश में एफएसटी की संख्या 293 एवं क्यूआरटी की संख्या 158 है।
24 घंटे में 40 हजार भवनों से पोस्टर-बैनर हटाए गए
Latest Articles
आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...
पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...
















