नैनीताल। भगवान शिव के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम आगामी 13 मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू करेगा। केएमवीएन की ओर से पहली बार टनकपुर से भी सड़क मार्ग से आदि कैलाश की यात्रा शुरू होगी। इससे पहले यात्री काठगोदाम से आदि कैलाश की यात्रा करते रहे हैं। आदि कैलाश यात्रा के लिए अभी तक 210 श्रद्धालुओं ने कुमाऊं मंडल विकास निगम में बुकिंग कराई है। इसमें टनकपुर से आदि कैलाश के लिए पांच बुकिंग हुुई है। पिछले साल 315 श्रद्धालुओं ने आदि कैलाश की यात्रा की थी।केएमवीएन की ओर काठगोदाम से आदि कैलाश की यात्रा आठ दिन में पूर्ण होती है। इससे श्रद्धालुओं को कैंची, जागेश्वर, पाताल भुवनेश्वर समेत अन्य मंदिरों के भी दर्शन कराए जाते हैं लेकिन पहली बार इस साल टनकपुर से सड़क यात्रा से श्रद्धालु चंपावत, पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश की यात्रा पांच दिन में कर पाएंगे। टनकपुर से यात्रा करने पर तीन दिन का समय बचेगा।
Latest Articles
मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में...
देहरादून। यूनाइटेड किंगडम में हिरासत में लिए गए उत्तराखंड निवासी कैप्टन अजय पंत के मामले में भारतीय उच्चायोग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों...
धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
देहरादून। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के संकल्प के साथ उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार मिलकर एक ऐसी...
मंत्री ने डीबीटी के माध्यम से 4098 बालिकाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित की...
देहरादून। नंदा गौरा योजना के तहत गुरुवार को हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को लाभान्वित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल...
मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम...
13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

















