28.5 C
Dehradun
Sunday, August 9, 2026


spot_img

होली मिलन समारोह में कुमांऊनी होलियारों ने बिखेरा होली का रंग

देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी द्वारा होली के अवसर पर अपने आवास में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भागीदारी कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह में विशेष आकर्षण का केंद्र रही कुमाऊनी होलियारों ने खड़ी होली के माध्यम से पारंम्परिक कुमाऊंनी होलियां गाकर उनके परिवारजनों, उपस्थित लोगो एवं राज्य के नागरिकों को शुभाशीष दिया और प्रदेशवासियों की उन्नति, सुख व समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री ने होलियारों के साथ फाग एवं नृत्य कर होली आयोजन का आनन्द लिया। कार्यक्रम के दौरान पारंम्परिक पोशाक में सभी होलियार, छोलिया नृतक एवं मसकबीन व ढ़ोल-दमाऊं की थापो ने होली के रंग जमाये। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आत्मीयता के साथ सभी से मिले तथा होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार उमंग और आपसी सौहार्द का पर्व है। उन्होंने सभी से भाईचारे के साथ होली के त्यौहार को मनाने की अपील की। इस अवसर पर होली के पावन पर्व पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होलिका दहन जैसे प्रतीकों के माध्यम से सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराईयों को नष्ट करने तथा होली के मोहक रंगों को जीवन में उतारने का प्रयास किया जाना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने होली का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाए लेकिन हमें इस होली पर सभी को संकल्प लेना होगा होली के दिन अपने अंदर की सभी बुराइयों को समाप्त करें तभी जाकर होली मनाना सार्थक होगा। मंत्री गणेश जोशी ने मंगल कामना करते हुए कहा यह होली सभी के जीवन में होली के रंगों को तरह खुशियां आए।
होली मिलन समारोह में मंत्री जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, राजपुर विधायक खजानदास, राज्यमंत्री कैलाश पंत, नेहा जोशी, अशोक वर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, कमली भट्ट, ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, राकेश रावत, जनरल सम्मी सभरवाल, जनरल एएस रावत, जनरल एमएल असवाल, जनरल एसएस नेगी, ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी, ब्रिगेडियर केबी चंद, महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ अग्रवाल, सुरेन्द्र राणा आदि उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता...

0
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...

अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची

0
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...