देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पादनार्थ हेतु कचहरी परिसर में स्थापित किये गए सी-विजिल कन्ट्रोलरूम, डीसीसी 1950, सूचना हेल्पडेस्क, एम.सी.एम.सी (मीडिया मॉनिट्रिंग एवं निगरानी कक्ष), कन्ट्रोलरूम एवं जिला निर्वाचन कार्यालय का आज रिटर्निंग अधिकारी, 01-टिहरी गढवाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सोनिका ने औचक निरीक्षण करते हुए संचालित कार्य एवं व्यवस्थाओं को परखा।
जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न कन्ट्रोलरूम कार्मिकों से प्रत्येक पटल पर संचालित कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्मिकों को निर्वाचन की समुचित व्यवस्थाओं को जिम्मेदारी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों को भोजन, जलपान आदि व्यवस्थाएं के बारे में पूछा जिस पर कामिकों ने अवगत कराया कि भोजन, जलपान आदि समुचित व्यवस्थाएं समय पर प्राप्त हो रही है।
जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी ने आपदा कन्ट्रोलरूम का निरीक्षण करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को आपदा कार्यालय परिसर में वेबकास्टिंग कन्ट्रोलरूम बनाने के निर्देश दिए। एम.सी.एम.सी कन्ट्रोलरूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संचालित कार्यों की जानकारी लेते हुए तैनात कार्मिकों को पेड न्यूज पर निगरानी बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए। कहा कि पैड न्यूज संज्ञान में आते ही समिति के सम्मुख रखते हुए व्यय नोडल को प्रेषित करेंगे।
इसके उपरान्त जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी डीसीसी 1950 कन्ट्रोलरूम एवं हेल्पडेस्क का निरीक्षण करते हुए डीसीसी में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण के सम्बन्ध में कार्मिकों से जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि कन्ट्रोलरूम प्राप्त कॉल तथा हेल्पडेस्क पर आने वाले का समुचित समाधान एवं उचित मार्गदर्शन करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा,अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, महाप्रबन्धन परिवहन निगम अनिल गर्बियाल, सहायक निदेशक सूचनाध्नोडल मीडियाध्एम.सी.एम.सी बी.सी नेगी, सहायक नोडल एम.सी.एम.सी सहायक निदेशक कृषि अशोक गिरि, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाटी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सी-विजिल कन्ट्रोलरूम का निरीक्षण किया
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...
सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण समझौता...
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...
अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...

















