देहरादून। होली पर्व के बाद श्री दरबार साहिब में रौनकें और बढ़ने लगी हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम तेज हो गया है। श्री दरबार साहिब सजने लगा है, मेला बाजार में दुकानों की साज सज्जावट पूरी हो रही है। मेले में लगने वाले विभिन्न झूलों को कारीगरों ने फाइनली तैयार कर लिया है। कुल मिलाकर मेले की रौनकों में चार चांद लगने लगे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों सहित विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से श्रद्धालु मंगलवार देर शाम तक श्री दरबार साहिब पहुंचते रहे। श्री झंडे जी मेले की प्रबंधन समिति ने अनुमान लगाया है कि पवित्र श्री झंडे जी (ध्वज दंड) के आध्यात्मिक दर्शन का लाभ उठाने के लिए लाखों की संख्या में संगत व श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचेंगे। मेला 17 अप्रैल 2024 रामनवमी को सम्पन्न हो जाएगा।
मंगलवार को नियमित दैनिक पूजा अर्चना के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए। उन्होंने श्री झंडे जी मेला आयोजन समिति को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। मंगलवार को श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति सदस्यों की पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, बाजार कोतवाली निरीक्षक सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों एवम् श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति के अधिकारियों के मध्य मेला आयोजन की तैयारियों एवम् मेला व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। जिला अग्निशमन कार्यालय की ओर से पूर्व की भांति दमकल दल (फायर ब्रिगेड) उपलब्ध रहेगी।
श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति के सह व्यवस्थापक विजय गुलाटी ने जानकारी दी कि मेला आयोजन स्थल पर 42 सीसीटीवी निगरानी के लिए संचालित किए गए हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों एवम् नर्सिंग स्टाफ की टीम मेला अस्पताल में उपलब्ध रहेगी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। 2 एम्बुलेंस मेला अस्पताल के सहयोग के लिए मेला आयोजन स्थल पर उपलब्ध रहेंगी। मेला स्थल पर 25 फायर एक्सटिंगविशर लगाए गए हैं। श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति की ओर से 35 वर्दीधारी सुरक्षा गार्ड्स एवम् 500 संगत स्वंयसेवक मेला व्यवस्था, अनुशासन व्यवस्था एवम् संचालन कार्यों के लिए मुस्तैदी के साथ सेवारत रहेंगे।
सजने लगा श्री दरबार साहिब, बढ़ने लगी रौनकें
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...
सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण समझौता...
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...
अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...

















