29.5 C
Dehradun
Saturday, July 25, 2026


spot_img

भाजपा के गढ़वाल व टिहरी लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

देहरादून। भाजपा के टिहरी और पौड़ी लोकसभा प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री, प्रदेश चुनाव प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जीत के लिए नामांकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा आज देश में भाजपा की जीत से अधिक चर्चा, 400 पार की है। वहीं प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा, कार्यकर्ताओं की मेहनत को देखते हुए हमे राज्य की पांचों सीटों पर 5 लाख के अंतर से जीत स्पष्ट नजर आ रही है। आज हुए भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन में सर्वप्रथम टिहरी सीट के लिए महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने देहरादून में कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ किया। नामांकन कार्यक्रम में महानगर कार्यालय एवं टिहरी लोकसभा कार्यालय पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा किया गया। राज्य के विभिन्न एवं प्रसिद्ध वाद्य यंत्रों के साथ हुई इस नामांकन रैली का मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यापार मंडल द्वारा पुष्प वर्षा एवं मालाओं के साथ अनेकों स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर व मठो के धर्माधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री धामी एवं प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का तिलक कर शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी लोकसभा सीट पर जीत के लिए माला राज्य लक्ष्मी शाह को अग्रिम बधाई दी । साथ ही कहा, कार्यकर्ताओं का जिस प्रकार का उत्साह और टिहरी लोकसभा के सभी जनपदों एवं विधानसभा के द्वारा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का इस नामांकन रैली में दिखाई दिया है। उससे नजर आ रहा है कि आने वाले चुनाव में टिहरी लोकसभा 5 लाख से भी कई अधिक मतों के अंतर से हम जीत दर्ज करेंगे।
इस दौरान महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, जनता का आशीर्वाद मोदी के कामों के साथ है। उनके प्रतिनिधि के रूप में मुझे एक बार फिर जनता की सेवा करने का अवसर पार्टी में दिया है। में विश्वास दिलाती हूं कि टिहरी लोकसभा की जनता को मोदी जी के मार्गदर्शन में विकास के नए नए मुकामों तक पहुंचाने का प्रयास करूंगी। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उनका यह नामांकन जुलूस भाजपा महानगर कार्यालय, पलटन बाजार, धामावाला, राजा रोड से गांधी रोड़ होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा। रोड़ शो में इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चैहान, उमेश काऊ, सुरेश चैहान, सहदेव पुंडीर, खजान दास, सविता कपूर, शक्ति लाल शाह, प्रीतम पवार, किशोर उपाध्याय, टिहरी लोकसभा का प्रभारी विनय रोहिल्ला, सह प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, सह मीडिया प्रभारी मानिक निधि शर्मा, महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ अग्रवाल, जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी सतेंद्र राणा, टिहरी जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
वही इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने रामलीला मैदान, पौड़ी में गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन सभा में प्रतिभाग किया। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा, देश ने हमेशा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाले लोक सभा चुनाव को प्रचंड बहुमत दिया है। लिहाजा इस बात 2019 से भी बड़ी जीत 2024 लोक सभा में हम सब मिलकर देंगे। हम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने पर कार्य कर रहें हैं। पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओ पर कार्य जारी हैं। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर कार्य जारी है। बद्रीनाथ मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है। आज पहले के मुकाबले कुछ ही घंटो में ऋषिकेश से बद्रीनाथ एवं गढ़वाल के किसी भी क्षेत्र में पहुंचा जा सकता है।
इस दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हम सब इस भूमि को देवभूमि मानते हैं। उन्होंने कहा देवभूमि का वोट राम मंदिर के विरोधियों को नहीं जाना चाहिए। यह वह भूमि है जहां देवताओं का वास है। और इस भूमि के शूरवीरों ने भारत की सरहद में जाकर मां भारती के संरक्षण में अपने प्राणों की आहूति दी है। कांग्रेस ने धारा 370 हटाने का विरोध किया, सर्जिकल स्ट्राइक के साक्ष्य मांगे। देवभूमि का एक भी वोट कांग्रेस जैसी निर्लज पार्टी को नहीं जाना चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा, अनिल बलूनी को गढ़वाल लोक सभा से रिकॉर्ड मतों से जिताकर मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने के लिए मसौदा विधेयक...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने और कड़ी सज़ा सुनिश्चित करने के लिए...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार तक स्थगित

0
नई दिल्ली।  संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नीट परीक्षा पेपर लीक और छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार पांचवें दिन भी विपक्ष के...

नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त

0
नई दिल्ली। नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और...

प्रदेश सरकार ने आईएएस अफसरों के दायित्वों में किया फेरबदल

0
देहरादून। प्रदेश सरकार ने 11 आईएएस, आईएफएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने...

उरेड़ा का रिश्वतखोर परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
देहरादून। विजिलेंस विभाग की टीम ने उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर में तैनात परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये...