20.2 C
Dehradun
Monday, February 2, 2026


spot_img

टाटा सूमो गहरी खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, 14 घायल

टिहरी। रविवार सुबह जनपद के गजा तहसील में एक टाटा सूमो वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टिहरी पुलिस के अनुसार टिहरी के गजा तहसील के डुवाकोटी के पास यह हादसा हुआ है। जहां एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि यह वाहन गजा से चंबा जा रहा था। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 14 लोग घायल हो गए।  जिन्हें खाई से रेस्क्यू कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा में भर्ती कराया गया। वाहन में 17 लोग सवार थे। गजा के तहसीलदार विनोद प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस दुर्घटना में धर्मवीर असवाल (46) पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम कठूड, रीतिका (20) निवासी ग्राम अमसारीगांव पुत्री दीपा सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल जगवीर सिंह (42) पुत्र रतन सिंह निवासी थंयूल ने नरेंद्रनगर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।  वहीं, दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। टाटा सुमो में नियमानुसार 10 सवारियां बैठाई जा सकती हैं, लेकिन इसमें चालक समेत 17 लोग बैठे थे। तहसीलदार तिवारी ने बताया कि पूछताछ में लोगों ने दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार बताया है। मृतकों की पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लोकलुभावन नीतियों से नहीं, निर्माण-तकनीक से आगे बढ़ेगा देश, बजट में ग्लोबल पॉवर बनने...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट में इस बार लोकलुभावन घोषणाओं नहीं दिखीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बजट में एक विजन...

लाल आतंक’ का होगा स्थायी खात्मा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए बजट...

0
नई दिल्ली। देश में नक्सलवाद के खात्मे की तिथि 31 मार्च 2026 रखी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि...

सीआरपीएफ के बजट में वृद्धि तो BSF में कटौती, कम हो गया पीएम की...

0
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए मिला-जुला आवंटन दिखा। सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स और एनएसजी के...

एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की...

0
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में चल रही मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को चुनौती देते हुए सुप्रीम...

केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकसः डॉ. धन सिंह...

0
देहरादून। सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 का स्वागत...