27.2 C
Dehradun
Sunday, August 23, 2026


spot_img

वाहन पलटने से देहरादून के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

देहरादून। मुरादाबाद में वाहन के पलटने से प्रदेश की राजधानी देहरादून निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना। पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कांठ इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर खाई में जा गिरी। जोरदार आवाज आने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब हादसे का पता चला। हरिद्वार हाईवे पर हुए हादसे में तीन महिलाओं समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। वह मुरादाबाद के मुगलपुरा में अपने रिश्तेदार के यहां मिलने आ रहे थे। एसपी ग्रामीण संदीप मीणा ने बताया कि चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। जान गंवाने वालों की पहचान संगीता रस्तोगी, आशिका रस्तोगी (19), यश रस्तोगी (26), आरती रस्तोगी (45) तौर पर हुई है। वह देहरादून के थाना तिलक रोड के गढ़ मकान नंबर 13 जी मोहल्ला डांडीपुर के रहने वाले थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार

0
नई दिल्ली।  ब्रिक्‍स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्‍स खेल संयुक्‍त घोषणा पत्र सर्वसम्‍मति...

नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल

0
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्‍ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्‍न हो गई। इसके माध्‍यम से 464 तीर्थ यात्रियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति...

भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य 24 अगस्त को देहरादून में करेंगे पत्रकारों की समस्याओं...

0
देहरादून। भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के सदस्यगण राज्य भ्रमण पर 23 से 26 अगस्त तक देहरादून में प्रवास करेंगे। इस दौरान परिषद के सदस्य...