30.2 C
Dehradun
Saturday, May 23, 2026


spot_img

झंडे जी के आरोहण के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक झंडा मेला

देहरादून। प्रेम, सद्भाव व आस्था का प्रतीक देहरादून का ऐतिहासिक झंडा मेला झंडे जी के आरोहण के साथ शुुरु हो गया। इस दौरान गुरू रामराय के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा।
शनिवार प्रातः आठ से नौ बजे दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुआई में झंडेजी को उतारने की प्रक्रिया के बाद दूध, दही, गंगाजल से ध्वजदंड (झंडेजी) को स्नान कराया गया। जिसके बाद दस बजे से सादे, सनील गिलाफ के बाद दर्शनी गिलाफ चढाया गया व चंवर गोटों से झंडेजी को सजाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में संगतें वहां पर मौजूद थी तथा श्री गुरू राम राय की जयकारों से पूरा वातावरण गूंज रहा था। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कडे इंतेजाम किये हुुए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। झंडे मेले के लिए एक अस्थायी कोतवाली को भी स्थापित किया गया।
दोपहर दो बजे से जयकारों के साथ झंडेजी के आरोहण की तैयारियां शुरू हो गयी थी। इस वर्ष ग्राम अहराणा कला जिला होशियारपुर पंजाब के हरभजन सिंह को दर्शनी गिलाफ चढाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके स्वजनों ने यह बुकिंग 108 साल पहले करायी थी। इस अवसर पर दरबार साहिब में देश विदेश की संगतों के साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश की संगते गत दिवस ही दरबार साहिब में पहुंच गयी थी। इस दौरान गुरू महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज रहा था। झंडेजी के आरोहण के सजीव प्रसारण के लिए विभिन्न स्थानों पर पांच एलईडी स्व्रफीन लगायी गयी थी तथा दरबार साहिब के यूटयूब व फेसबुक पेज पर भी सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा था। दोपहर तीन बजे से संगतों ने बल्लियों की कैंची बनाकर झंडे जी का आरोहण शुरू किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का किया सफल परीक्षण

0
नई दिल्ली। ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से आज छोटी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-वन का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने...

भारत और साइप्रस आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त बल स्थापित करने पर सहमत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और साइप्रस के राष्‍ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने सीमा पार से आतंकवाद सहित हर प्रकार के आतंकवाद से निपटने की...

सरकार बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ सभी सीमाओं को अभेद्य बनाने के लिए स्मार्ट...

0
नई दिल्ली। सरकार स्‍मार्ट बॉर्डर परियोजना लागू करेगी तथा बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान से लगी पूरी सीमा को अभेद्य बनाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने...

सीबीआई ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो ने नीट-यूजी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीषा संजय...

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

0
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने टी-ऑफ कर 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टर्नामें का शुभारम्भ किया। शुक्रवार को यहां लोक भवन गोल्फ...