35.2 C
Dehradun
Saturday, May 23, 2026


spot_img

दरबार साहिब में 348 साल से जल रहा साझा चूल्हा

देहरादून। दरबार साहिब में 348 साल से लगातार साझा चूल्हा जल रहा है। इसकी आंच में पके भोजन को एक ही छत के नीचे कई श्रद्धालु रोजाना भोजन करते हैं। साझा चूल्हे की स्थापना श्री गुरु रामराय महाराज ने सन् 1676 में की थी। सिखों के सातवें गुरु हरराय महाराज के पुत्र श्रीगुरुरामराय महाराज सन् 1667 में दून आए थे। उसी वर्ष उन्होंने श्रीदरबार साहिब की स्थापना की। माना जाता है कि उस समय दून छोटा-सा गांव था तो मेले में आने वाले भक्तों के लिए यहां खाने की बड़ी समस्या रहती थी। इसे देखते हुए सन् 1676 में श्रीगुरुरामराय महाराज ने दरबार साहिब के आंगन में साझा चूल्हे की स्थापना कर दी।
श्री गुरुरामराय ने तय किया कि श्रीदरबार साहिब की चैखट पर आए किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। सन् 1676 से लेकर आज तक श्री दरबार साहिब में पहुंचे हर व्यक्ति को भोजन मिलता आ रहा है। होली के पांचवें दिन चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को श्रीगुरुरामराय महाराज का जन्मदिन और उनका दून में आगमन भी माना जाता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का किया सफल परीक्षण

0
नई दिल्ली। ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से आज छोटी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-वन का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने...

भारत और साइप्रस आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त बल स्थापित करने पर सहमत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और साइप्रस के राष्‍ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने सीमा पार से आतंकवाद सहित हर प्रकार के आतंकवाद से निपटने की...

सरकार बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ सभी सीमाओं को अभेद्य बनाने के लिए स्मार्ट...

0
नई दिल्ली। सरकार स्‍मार्ट बॉर्डर परियोजना लागू करेगी तथा बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान से लगी पूरी सीमा को अभेद्य बनाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने...

सीबीआई ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो ने नीट-यूजी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीषा संजय...

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

0
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने टी-ऑफ कर 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टर्नामें का शुभारम्भ किया। शुक्रवार को यहां लोक भवन गोल्फ...