देहरादून। पीएम मोदी के चुनावी शंखनाथ के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चुनावी प्रचार के लिए उत्तराखंड आ रहे है। हालांकि उनके कार्यक्रम में कुछ परिर्वतन किया गया है। पहले जहां जेपी नड्डा तीन और चार अप्रैल को उत्तराखंड आ रहे थे, तो वहीं अब जेपी नड्डा चार और पांच अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे।
बीजेपी से मिली जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा अब पहले चार अप्रैल को पिथौरागढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद उसी दिन देहरादून जिले के विकासनगर में भी रोड शो करेंगे। चार अप्रैल शाम को ही जेपी नड्डा देहरादून में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में शामिल होगे, जिसमें बीजेपी के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि जेपी नड्डा चार अप्रैल को उत्तराखंड में ही रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद पांच अप्रैल को हरिद्वार में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा जेपी नड्डा अलग-अलग स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे और लोकसभा चुनाव को लेकर के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम करेंगे।
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर उत्तराखंड आ रहे जेपी नड्डा, तीन जगह करेंगे जनसभा
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















