27.2 C
Dehradun
Sunday, August 23, 2026


spot_img

दो दिवसीय चुनावी दौरे पर उत्तराखंड आ रहे जेपी नड्डा, तीन जगह करेंगे जनसभा

देहरादून। पीएम मोदी के चुनावी शंखनाथ के  बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चुनावी प्रचार के लिए उत्तराखंड आ रहे है। हालांकि उनके कार्यक्रम में कुछ परिर्वतन किया गया है। पहले जहां जेपी नड्डा तीन और चार अप्रैल को उत्तराखंड आ रहे थे, तो वहीं अब जेपी नड्डा चार और पांच अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे।
बीजेपी से मिली जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा अब पहले चार अप्रैल को पिथौरागढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद उसी दिन देहरादून जिले के विकासनगर में भी रोड शो करेंगे। चार अप्रैल शाम को ही जेपी नड्डा देहरादून में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में शामिल होगे, जिसमें बीजेपी के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि जेपी नड्डा चार अप्रैल को उत्तराखंड में ही रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद पांच अप्रैल को हरिद्वार में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा जेपी नड्डा अलग-अलग स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे और लोकसभा चुनाव को लेकर के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति...

भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य 24 अगस्त को देहरादून में करेंगे पत्रकारों की समस्याओं...

0
देहरादून। भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के सदस्यगण राज्य भ्रमण पर 23 से 26 अगस्त तक देहरादून में प्रवास करेंगे। इस दौरान परिषद के सदस्य...

हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज...

0
हरिद्वार। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए एक राष्ट्र-एक चुनाव की...

कोचीन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सौंपा तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’

0
नई दिल्ली।  कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान मैंग्रोल सौंप दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि...

भाजपा वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता और गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। नई दिल्ली...