देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत एवं दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी द्वारा पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून से लोक सभा चुनाव हेतु संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उक्रांद द्वारा तीन लोकसभा सीटों से प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। दो लोकसभा सीटों पर समर्थन दिया हैं। गढ़वाल लोकसभा से आशुतोष नेगी, नैनीताल लोकसभा से शिब सिंह रावत, हरिद्वार लोकसभा से मोहन असवाल दल के अधिकृत प्रत्याशी हैं। अल्मोड़ा सीट पर परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी को दल नें समर्थन दिया तथा टिहरी लोकसभा से बॉबी पंवार को पूर्ण समर्थन दिया है।
दल राज्य के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा। इस अवसर पर काशी सिंह ऐरी नें कहा कि परिसंम्पत्तियों का बटवारा, गंगा जमुना बोर्ड को भंग करना। राज्य में स्थापित परियोजनाओं पर पूर्ण अधिकार व मूल निवास, भू कानून लागू करना, गढ़वाली कुमाउनी, जौनसारी भाषा को 8वीं सूची में शामिल करना, पुरानी पेंशन व वन रेंक वन पेंसन लागू करना। आदि मुद्दों को लेकर लोकसभा चुनाव में हैं। इस अवसर पर उक्रांद उत्तरकाशी जनपद के जिलाध्यक्ष धर्म सिंह नाथ द्वारा उत्तरकाशी जनपद से जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व सैनिकों को दल के अध्यक्ष एवं संरक्षक द्वारा माला पहनाकरदल में शामिल स्व किया। जिसमें लक्ष्मण सिंह नेगी, महाबीर बिष्ट पूर्व प्रधानाचार्य, स्वर्ण सिंह गुसाईं, राजबीर सिंह नेगिब, आनंद सिंह, अमित नाथ क्षेत्र पंचायत, विजय बिष्ट, राजेंद्र नाथ, धर्मेन्द्र राणा सहित दर्जनों दल में शामिल हुए। प्रेस वार्ता में सुरेन्द्र कुकरेती, मनोरथ प्रसाद ध्यानी,बहादुर सिंह रावत, विजय बौडाई,कर्नल रिटायर सुनील कोटनाला,चंद्र मोहन गढिया, महिपाल पुंडीर, प्रताप कुंवर, बीरेंद्र नेगी, बृजमोहन सजवाण, बिजेंद्र रावत, वाचस्पति भट्ट,राम पाल, दीपक रावत, मीनाक्षी घिल्डियाल, लुसन तोड़रिया, दीपक मधवाल, आदि उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनाव के लिए यूकेडी ने जारी किया संकल्प पत्र
Latest Articles
कैलाश मानसरोवर यात्रा: तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने नाथू ला दर्रे से होते हुए...
नई दिल्ली। कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 पर गये तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज नाथू ला दर्रे से होते हुए चीन में प्रवेश कर गया, जिससे...
विश्व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का...
नई दिल्ली। विश्व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया है। पांच हजार सात सौ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप में 18 हजार करोड़...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली जिले के तारकेश्वर में ‘पश्चिमबंग दिवस’ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की...
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक...
देहरादून। प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी...

















