देहरादून। राजभवन परिसर देहरादून प्राकृतिक सौंदर्य और अलग जैव विविधता से भरपूर है। इसके सौंदर्य में अभिवृद्धि के मकसद से राजभवन में बहुत जल्द ‘‘बटरफ्लाई गार्डन’’ तैयार किया जाएगा जिससे राजभवन आने वाले आगंतुक तितलियों के रंग-बिरंगे संसार का दीदार कर सकेंगे। इस संबंध में शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) समीर सिन्हा से व्यापक चर्चा की।
राज्यपाल ने कहा की उत्तराखंड में अलग जैव विविधता के साथ ही तितलियों का मोहक संसार बसता है। देशभर में पाई जाने वाली तितलियों की प्रजातियों में उत्तराखंड में यह प्रजातियां बहुतायत में पायी है। उन्होंने कहा की राजभवन परिसर में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे हैं जो तितलियों और पक्षियों के लिए मुफीद है।
उन्होंने कहा कि राजभवन परिसर में नक्षत्र वाटिका, बोनसाई गार्डन और राजप्रज्ञेश्वर शिव मंदिर सहित विविध प्रजाति के पेड़-पौधे और तरह-तरह के पुष्पों की वाटिकाएं हैं जो यहां आने वाले आगंतुकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करते हैं। परिसर को और भी सौंदर्य युक्त करने के लिए इसमें ‘‘बटरफ्लाई गार्डन’’ को भी शामिल किया जा रहा है जो यहां आने वाले लागों को आकर्षित करेगा। श्री समीर सिन्हा ने कहा कि इसके लिए जल्द ही जल्द इस पर कार्ययोजना तैयार कर काम शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर तितली ट्रस्ट के संजय सोंधी भी मौजूद रहे।
राजभवन में बहुत जल्द तैयार किया जाएगा ‘‘बटरफ्लाई गार्डन’’
Latest Articles
भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य 24 अगस्त को देहरादून में करेंगे पत्रकारों की समस्याओं...
देहरादून। भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के सदस्यगण राज्य भ्रमण पर 23 से 26 अगस्त तक देहरादून में प्रवास करेंगे। इस दौरान परिषद के सदस्य...
हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज...
हरिद्वार। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए एक राष्ट्र-एक चुनाव की...
कोचीन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सौंपा तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’
नई दिल्ली। कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान मैंग्रोल सौंप दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि...
भाजपा वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता और गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी...
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। नई दिल्ली...
सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष लोक अदालत के पहले दिन 400 से अधिक मामलों का...
नई दिल्ली। “समाधान समारोह” पहल के अंतर्गत आयोजित तीन दिन के विशेष लोक अदालत के पहले दिन सर्वोच्च न्यायालय ने 400 से अधिक मामलों...

















