देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सुबह सात बजे से पंजीकरण कराने के लिए वेबसाइट खुल गयी। इसके अलावा मोबाइल एप, व्हाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर भी पंजीकरण की सुविधा के लिए उपलब्ध है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा।
बता दें कि चारोंधाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद पर्यटन विभाग ने पंजीकरण की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। जिससे प्रदेश में बाहर से आने वाले तीर्थयात्री अपना यात्रा प्लान बना कर आसानी से पंजीकरण करा सके। इस बार भी चार माध्यमों से देश के किसी कोने से तीर्थयात्री अपना पंजीकरण का सकते हैं। पंजीकरण के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पत्ते के लिए आईडी देनी होगी।
पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर लॉगिन कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिख कर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। जो यात्री वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कर पाते हैं, उनके लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबरकृ 0135-1364 पर कॉल करने पर पंजीकरण की सुविधा दी है। विदित हो कि बीते वर्ष चारधाम यात्रा में 74 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया गया था। इसमें पूरे यात्रा काल में 56 लाख यात्रियों ने चारधामों के दर्शन किए। इस बार भी विभाग को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। जिसके चलते चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण शुरू किया गया है।
चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
Latest Articles
इनोवा कार अलकनंदा में समाई, 2 लोगों की मौत, 5 लापता व एक घायल
देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां चकासा क्षेत्र में एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर...
धामों में क्षमता के अनुरूप दर्शन व्यवस्था के लिए बनाई जाए एसओपी, भीड़ प्रबंधन...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि...
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रनः सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई...
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जनपद की दुर्गम, सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण नीति घाटी में आयोजित “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” का...
नई दिल्ली में 11 जून से 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच का आयोजन, भारत करेगा...
नई दिल्ली। भारत, 11 जून से नई दिल्ली में दो दिन के 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच की मेजबानी करेगा। शहरीकरण मंच का विषय ‘जनता...
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर...
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने में क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने...
















