नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। कुल संसदीय क्षेत्रों के 19 फीसदी सीटों पर मतदान जारी है। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक चलेगी। चार जून को नतीजे घोषित होंगे। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा की 92 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।
महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक 95 लाख पात्र मतदाताओं में से लगभग 44.7 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। अधिकारी ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक भंडारा-गोंदिया में 45.88 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं, चंद्रपुर में 43.48 प्रतिशत, गढ़चिरौली-चिमूर में 55.79 प्रतिशत, नागपुर में 38.43 प्रतिशत और रामटेक में 40.10 प्रतिशत मतदान हुआ। तीन बजे तक पांचों सीटों पर औसत मतदान करीब 44.73 प्रतिशत रहा।
असम की पांच लोकसभा सीटों पर खराबी के कारण कुल 150 पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) सेट बदले गए। अलग-अलग ईवीएम की वीवीपैट और बैलेट इकाइयों सहित 400 से अधिक उपकरणों को भी खराबी के कारण बदला गया है। चुनाव विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकांश गड़बड़ियां मॉक पोलिंग के दौरान देखी गईं, जो वास्तविक मतदान से 90 मिनट पहले शुरू हुईं। वास्तविक मतदान शुरू होने के बाद, पूरे सेट के साथ छह ईवीएम बदले गए। वहीं, विभिन्न मतदान केंद्रों पर 40 और वीवीपैट बदले गए। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘अगस्त 2019 के बाद यह पहली बार है जब यहां लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। तब भाजपा ने कश्मीर की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, अब गृह मंत्री कह रहे हैं कि पहले लोगों का दिल जीतेंगे फिर चुनाव लड़ेंगे… इसका मतलब है कि वे दिल नहीं जीत पाए।’
मणिपुर में लोगों द्वारा अनियमितताओं का आरोप लगाने पर हुए हंगामे के बाद कुल 5 बूथों पर मतदान रोक दिया गया है, जिनमें से 2 पूर्वी इंफाल में और 3 पश्चिमी इंफाल में हैं। मतदान अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
त्रिपुरा में टिपरा मोथा पार्टी के मुखिया प्रद्योत देबबर्मा को त्रिपुरा के सीईओ ने नोटिस भेजा है। प्रद्योत देबबर्मा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। गुरुवार को चुनाव प्रचार की समय सीमा खत्म होने के बाद प्रद्योत देबबर्मा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक समुदाय विशेष से पार्टी विशेष को वोट करने की अपील की। त्रिपुरा सीईओ ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी किया है। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे में अपने घर से मतदान किया। 90 वर्षीय प्रतिभा पाटिल बीते कई दिनों से बीमार हैं। इस वजह से उन्होंने घर से ही वोट करने की सुविधा का लाभ उठाते हुए मतदान किया।
21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















