नई दिल्ली: कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने आंध्र प्रदेश की नौ और झारखंड की दो लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने यहां से दीपिका सिंह पांडे की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया गया है।
इससे पहले कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने पंजाब और बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा को लेकर रविवार को बैठक की। उम्मीदवारों की अगली सूची बहुत जल्द घोषित की जाएगी। सीईसी की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। इस दौरान पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, अंबिका सोनी समेत अन्य नेता शामिल हुए।
कांग्रेस पंजाब में सभी 13 सीट पर चुनाव लड़ रही है। बिहार में पार्टी नौ सीट पर उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार है। बिहार में कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वाम दलों के साथ महागठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस ने 19 अप्रैल से शुरू हुए सात चरण के संसदीय चुनाव के लिए अब तक 295 उम्मीदवारों की घोषणा की है।
इस बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की दिल्ली इकाई के प्रभारी दीपक बाबरिया ने रविवार को घोषणा की कि पूर्व विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष चोपड़ा को दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चोपड़ा लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार अभियान की देखरेख के लिए गठित 18-सदस्यीय समिति का नेतृत्व करेंगे।
आंध्रप्रदेश की 9 और झारखंड की 2 सीटों पर कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार
Latest Articles
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग: विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली। भारत ने फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उसका अभिन्न अंग हैं। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने...
ओडिशा में लगातार मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर
नई दिल्ली। ओडिशा में लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण राज्य के उत्तरी जिलों में बाढ़ आने से लाखों लोग विस्थापित हो गए...
वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति में...
राष्ट्र प्रथम, नशामुक्त भारत और विकसित भारत-स्वतंत्रता के अमृत संकल्पों को जन-जन का संकल्प...
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देश एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस...
स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिक होंगे “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से...
देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड पुलिस के 14 पुलिस कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के...














