नई दिल्ली: मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर 40-42 डिग्री सेल्सियस रहा। उप हिमालयी बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को देश के बड़े हिस्से में लू का कहर देखने को मिला। इस दौरान कई जगह अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, रायलसीमा, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर 40-42 डिग्री सेल्सियस रहा। उप हिमालयी बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस महीने यह लू का दूसरा चरण है। इससे पहले ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात भी लू की चपेट में आ चुके हैं।
रविवार को झारखंड के बाहरगोरा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस, ओडिशा के बरिपादा में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस और बंगाल के बांकुरा में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं विदर्भ के वाशिम में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। जब मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो तेज हवाओं के साथ ये तापमान भीषण लू का कारण बनता है।
देश के अधिकतर हिस्सों में लू का कहर
Latest Articles
कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व विवाद: शिवकुमार को CM बनाने की फिर उठी मांग, 80 से...
बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ता के नेतृत्व को लेकर जारी विवाद एक बार फिर से सामने आ गया है। डीके शिवकुमार के एक करीबी विधायक...
भारत और ग्रीस ने सैन्य सहयोग योजना पर किए हस्ताक्षर, हिंद महासागर से भूमध्य...
नई दिल्ली। भारत और ग्रीस ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक समझौता किया है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और...
बंगाल में SIR को जानबूझकर रोका जा रहा’, EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल...
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया...
रूसी तेल खरीदेगा भारत?: विदेश सचिव बोले- कच्चा तेल खरीद के जितने अधिक विकल्प...
नई दिल्ली। भारत सरकार ने कच्चे तेल की खरीद में विविधता को ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी बताया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा...
मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में किया...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी...

















