18.4 C
Dehradun
Monday, March 9, 2026


spot_img

‘कांग्रेस के DNA में हैं तुष्टीकरण’, राजनाथ सिंह बोले- सेना में की थी धार्मिक जनगणना की कोशिश

विशाखापत्तनम। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के संपत्ति के पुनर्वितरण के मुद्दे पर उठे बवाल के बीच कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए केंद्र की कांग्रेस नीत सरकार ने सशस्त्र सेनाओं में भी धर्म के आधार पर जनगणना कराने की कोशिश की थी। अगर कांग्रेस फिर से चुन कर सत्ता में आई तो वह फिर इस कोशिश को दोहरा सकती है। तत्कालीन सरकार ने धर्म आधारित जनगणना के जरिये देश की सेना को भी बांटने का प्रयास किया था।
विशाखापत्तनम में चुनाव प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि तुष्टीकरण तो कांग्रेस के डीएनए में हैं। कांग्रेस सरकार की ओर से गठित सच्चर समिति ने वर्ष 2006 में सशस्त्र बलों में धर्म आधारित जनगणना की सिफारिश की थी। कांग्रेस ने तबके लोकसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में भी निर्वाचित होने पर धार्मिक अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने के संकेत दिए थे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण की शुरुआत करती है और इसे अगले स्तर पर ले जाकर सेना में भी शुरू करती है तो देश की एकता और अखंडता के लिए यह बहुत ही घातक होगा। रक्षा मंत्री ने कहा, मुझे इस बात की चिंता है कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों के जनकल्याण के नाम पर जो कुछ भी अपने घोषणापत्र में दिया है, वह सच्चर समिति की सिफारिशों की ही गूंज लगती है।
कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी पिछले दरवाजे से देश में धर्म आधारित आरक्षण की शुरुआत करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस का यही तुष्टीकरण उसका असली चेहरा बेनकाब करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और राजग का उद्देश्य सभी को न्याय और किसी का भी तुष्टीकरण नहीं करने में यकीन रखता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

 भारत ने टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब जीतकर पलट दिया अहमदाबाद में इतिहास

0
नई दिल्ली। संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 विश्‍व कप 2026 के...

‘ईरानी नागरिक घर के अंदर ही रहें’, अमेरिका सेना ने ईरानियों के लिए जारी...

0
वाशिंगटन।  पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहा ईरान भी...

पश्चिम एशिया में युद्ध से प्रभावित निर्यातकों को बड़ी राहत, भारत आने वाले जहाजों...

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने निर्यात की उन खेपों (एक्सपोर्ट कार्गो) के लिए सीमा शुल्क प्रक्रियाओं में ढील दी है जो होर्मुज स्ट्रेट बंद...

टिहरी फेस्टिवल ने साबित की उत्तराखण्ड की क्षमताः राज्यपाल

0
टिहरी/देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को टिहरी गढ़वाल में आयोजित ’द टिहरी लेक फेस्टिवल’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि...

महिला दिवस पर मेरा युवा भारत ने उत्तराखंड में कईं जगहों पर आयोजित की...

0
देहरादून। खेल जगत में महिलाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल के तहत, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के अस्मिता (सरकार के...