पटना। Railway General And Platform Ticket यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ एप (UTS On Mobile App) में यात्रा टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट दोनों के लिए बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। इससे अब रेल उपयोगकर्ता घर बैठे ही भारतीय रेल के किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन हेतु अपना अनारक्षित टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं।
विदित हो कि वर्तमान में यह बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध 20 किमी का था। अर्थात कोई भी यात्री वर्तमान में किसी स्टेशन से अधिकतम 20 किमी की दूरी तक ही उस स्टेशन से यात्रा हेतु अनारक्षित टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकता था। अब यह प्रतिबंध हटा दिया गया है। अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु भारतीय रेल द्वारा इंटरनेट कनेक्शन वाले स्मार्ट फोन (एंड्रॉइड या विंडो आधारित) के जरिए अनारक्षित टिकट बुकिंग (General Ticket Online) की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इस सुविधा से रेल यात्री अनारक्षित टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में लगने से बच सकते हैं और वे अपने मोबाइल से आसानी से अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।
रेलवे का बड़ा फैसला, अब घर बैठे मिल जाएगी General और Platform Ticket
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















