नई दिल्ली: भारत के सीडीएस अनिल चौहान फ्रांस के अहम दौरे पर रहे। सीडीएस का फ्रांस दौरा समाप्त हो गया। इस दौरान सीडीएस ने फ्रांस की शीर्ष रक्षा कंपनियों दसॉल्ट एविएशन, सफरान और नेवल ग्रुप का दौरा किया। भारत की सैन्य क्षमताओं के निर्माण के उद्देश्य से सीडीएस का फ्रांस दौरा अहम है।
रविवार को रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का फ्रांस दौरा पूरा हो गया है, जो भारत की फ्रांस के साथ दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करता है। भारत, फ्रांस से 26 राफेल (मरीन जेट) लड़ाकू विमानों के साथ ही तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद कर रहा है। बीते साल जुलाई में भारत के रक्षा मंत्रालय ने इस सौदे को मंजूरी दी थी। इन राफेल फाइटर जेट को आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा। प्रोजेक्ट 75 के तहत छह स्कॉर्पीन पनडुब्बियों का निर्माण भारत में ही फ्रांस के नेवल ग्रुप की मदद से किया गया है। बीते कुछ वर्षों में भारत और फ्रांस के रक्षा सहयोग में बढ़ोतरी हुई है।
दोनों देश आधुनिक रक्षा तकनीक पर साथ मिलकर काम करने की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं, जिनसे अन्य देशों को भी फायदा मिले। अपने फ्रांस दौरे पर सीडीएस अनिल चौहान ने फ्रांस के नागरिक और सैन्य नेतृत्व से मुलाकात की और दोनों देशों में रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। सीडीएस ने फ्रांस की सिविल और मिलिट्री कैबिनेट के डायरेक्टर पैट्रिक पैलोक्स, चीफ ऑफ मिलिट्री कैबिनेट लेफ्टिनेंट जनरल विंसेंट गिरोड से मुलाकात की। हिंद महासागर में चीन का दखल बढ़ रहा है। ऐसे में दोनों देशों ने इस पर भी चर्चा की। सीडीएस ने फ्रांस के लैंड फोर्स कमांड, फ्रेंच स्पेस कमांड और स्कूल ऑफ मिलिट्री स्टडीज का भी दौरा किया।
फ्रांस के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ा रहा भारत, सीडीएस अनिल चौहान के दौरे पर हुई अहम बातचीत
Latest Articles
रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।...
भारत और भूटान ने डाक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली। भारत और भूटान ने डाक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो भारतीय डाक और भूटान डाक के बीच...
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, हिमखंड गिरा; तीन नेशनल हाईवे समेत 100 सड़कें बंद
शिमला/धर्मशाला। प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग...
भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पूरे क्षेत्र में पहली बार लाभ अर्जित किया:...
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पहली बार पूरे क्षेत्र में लाभ...
SIR में आईटी वॉलिटिसर्य करेंगे BLO की मदद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राज्य...
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को...
















