नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शह (Amit Shah) के एक फर्जी वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने एफआईआर दर्ज की है। स्पेशल सेल की साइबर सेल यूनिट को एक शिकायत मिली जिसके बाद उसने जांच शुरू की। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस उस अकाउंट की पहचान कर पता लगाने की कोशिश कर रही है।
जिसने सबसे पहले वीडियो अपलोड किया था जिसमें कहा गया था कि शाह आरक्षण खत्म करने का बयान दे रहे थे। स्पेशल सेल ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं और आईटी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधान के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। स्पेशल सेल के सूत्रों ने बताया कि अब देशभर में गिरफ्तारियां होने की संभावना है। शिकायत के अनुसार, कुछ वीडियो, जिनमें छेड़छाड़ की गई है, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनसे शांति भंग और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है।
गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में केस दर्ज
Latest Articles
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...
झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...















