कोलकाता; कोलकाता एयरपोर्ट के बाद अब राजभवन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। कोलकाता राजभवन भारतीय संग्रहालय सहित देशभर के 58 जगहों पर बम धमाके का धमकी भरे मेल भेजे गए है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो मई को कोलकाता आ रहे हैं। राजभवन में वे रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले ऐसी धमकी आने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। कोलकाता एयरपोर्ट के बाद अब राजभवन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। कोलकाता राजभवन, भारतीय संग्रहालय सहित देशभर के 58 जगहों पर बम धमाके का धमकी भरे मेल भेजे गए है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो मई को कोलकाता आ रहे हैं। राजभवन में वे रात्रि विश्राम करेंगे।
इससे पहले ऐसी धमकी आने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। राजभवन ही नहीं नवान्न, भारतीय संग्रहालय को भी मेल भेजा गया है। कथित तौर पर इन सभी जगहों पर विस्फोट की धमकी वाले ईमेल भेजे गए है। कोलकाता पुलिस की खुफिया शाखा ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है जहां से मेल भेजे गए हैं। पिछले सप्ताह कोलकाता हवाई अड्डे पर बम विस्फोट करने की धमकी वाली तीन दिनों के भीतर दो बार ईमेल भेजे गए। हालांकि, सघन तलाशी में कुछ नहीं मिला। इससे पहले कोलकाता के कई स्कूलों को भी बम को लेकर धमकी भरे मेल भेज गए थे। उनकी जांच में पता चला कि परेशान के लिए मेल भेजे गए थे।
वहीं, मंगलवार को राजभवन, नबन्ना, इंडियन म्यूजियम के अलावे कई सरकारी दफ्तरों में भी धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। कोलकता पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मेल का संदेश कुछ इस तरह है- हम एक उग्रवादी समूह हैं, जिसका नाम टेरराइजर्स 111 है। हमने आपके आवास के अंदर विस्फोटक रखे हैं। हम लोगों की मौत निश्चित कर रहे हैं। रक्तपात ही अंतिम कार्य है। अलविदा। इसके बाद से सावधानियां भी बरती जा रही हैं। राजभवन, नवान्न जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि मोदी के कोलकाता राजभवन में दो मई को ठहरने को लेकर अभी कार्यक्रम की आधिकारी पुष्टि नहीं हुई है।
कोलकाता एयरपोर्ट के बाद अब राजभवन नवान्न में भेजा गया धमकी भरा मेल
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

















