जयपुर। राजस्थान के जोधपुर से अपनी तरह का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज उसके स्वजन ने पहले तो दामाद की बेरहमी से पिटाई की उसके बाद उसकी नाक काट दी और सुनसान जगह पर फेंककर चले गए। इस संबंध में पीड़ित के भाई ने आरोपितों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। यह घटना जोधपुर के झंवर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है।
पाली ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस थाना अधिकारी अनीता राणा ने बताया कि शिकायत मिली है मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय चेलाराम टांक ने करीब दो महीने पहले गांव की युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। युवती के स्वजन इसके पक्ष में नहीं थे। चेलाराम अपनी पत्नी के साथ दो महीने से जोधपुर में किराये का मकान लेकर रहा था। वह मजदूरी करता है।
गुरुवार रात को युवती के स्वजन जोधपुर पहुंचे, उन्होंने कहा कि अब हमारी कोई शिकायत नहीं है। गांव चलकर रहो। बेटी और दामाद उनके झांसे में आ गए। बेटी और दामाद को अपने साथ लेकर गांव के लिए निकले, शहर से बाहर ले जाकर रात के अंधेरे में बेटी के स्वजन ने चेलाराम के साथ मारपीट की और चाकू से नाक काट दी, फिर उसे सुनसान जगह पर फेंक कर चले गए। युवती को अपने साथ ले गए।
ससुराल वालों ने मारपीट करने के बाद काटी दामाद की नाक
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















